संसद का नया भवन विवादों का बना केंद्र/महिला पहलवानों की इज्जत पर कौन करे चर्चा..?

Share

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि Refurbished Central Vista Project opens for Republic Day Parade practice |  India Newsनए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से क्यों नहीं कराया जा रहा है।.केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी।. संसद के नए भवन के उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ने के बीच राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की अनुपस्थिति ‘हमारे गणतंत्र के लोकाचार के अवमूल्यन’ के बराबर होगी।.सिब्बल की यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले करीब 20 विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी द्वारा संसद के नए भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के फैसले की घोषणा की।.

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पवित्र ‘राजदंड’ सेंगोल को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहार में दी गई ‘सोने की छड़ी’ कहकर उसे संग्रहालय में रख दिया और हिंदू परंपराओं की अवहेलना की।.नए संसद भवन में स्थापित होने वाला ‘राजदंड’ अगस्त 1947 में अंग्रेजों से भारत को सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में नेहरू को दिया गया था। इसे इलाहाबाद संग्रहालय की नेहरू गैलरी में रखा गया था।.

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा)  तीन देशों की यात्रा पर मोदी ने कहा, हर पल का इस्तेमाल देश की भलाई के लिए किया   तीन देशों की यात्रा के लौटने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने हर पल का इस्तेमाल भारत की भलाई के लिए किया।  पालम हवाई अड्डे के बाहर कहा कि उन्होंने ‘लोकतांत्रिक आत्मा और ताकत’ के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह लोकतंत्र का माहौल था कि हर कोई भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुआ।’’.उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस और विभिन्न राज्यों में सत्ता में बैठे क्षेत्रीय दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की है। विपक्षी दलों की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी को नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए।.मोदी ने कहा कि वह विदेशों में भारत और यहां के लोगों की ताकत के बारे में आत्मविश्वास से बोलते हैं और दुनिया सुनती है क्योंकि यहां के लोगों ने पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी है।.प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व के नेता जानते हैं कि वह भारत के 140 करोड़ लोगों की आवाज है। .

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने के लिए लोकसभा सचिवालय को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।.अधिवक्ता जया सुकीन द्वारा दायर याचिका में दलील दी गई है कि नये संसद भवन के उद्घाटन के लिए 18 मई को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान और लोकसभा महासचिव द्वारा जारी आमंत्रण पत्र संविधान का उल्लंघन करता है।.

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles