
रांची, 26 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रोपदी ने कहा कि राजभवन रांची के सुंदर परिसर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। राष्ट्रपति दिल्ली रवाना होने से पहले राज भवन रांची के विजिटर बुक में लिखा की यहाँ पर प्रवेश करते ही इसभवन में बिताए छः वर्षों की मधुर स्मृतियों फिर से जीवंत हो गई।
झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राष्ट्रपति ने लिखा कि मैं राधाकृष्णन और यहाँ के लोगों को मेरे सहपूर्ण आतिथ्य के लिए हृदय से धन्यवाद देती हूँ। यहाँ की टीम के सभी लकर मुझे ऐसा लगा मैं अपने घर वापस आयी हूँ.
नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है जिससे यह साबित होता हो कि लॉर्ड माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ‘राजदंड’ (सेंगोल) को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित किये जाने का प्रतीक बताया हो।.पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी वाह-वाह करने वाले लोग इस रस्मी ‘राजदण्ड’ को तमिलनाडु में राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।.
बलरामपुर (उप्र), 26 मई (भाषा) सात महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।.कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सिंह ने कहा, “यह आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। इस आंदोलन में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे
पंजाब के मोहाली स्थित एनआईपीसीसीडी क्षेत्रीय केंद्र में 23 से 24 मई 2023 तक आंगनवाड़ी सेवा योजना के अधिकारियों के लिए ”महिलाओं और बच्चों की तस्करी पर रोकथाम” पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 मई को स्कूल के प्रधानाचार्यों और आंतरिक समिति के सदस्यों के लिए ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013’ पर एक और ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कुल 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

