
इंदवार /शहडोल उमरिया के इंदवार थाने में पुलिस का चल रहा है रामराज.. अंधेर गर्दी में पडखुरी में हुई चोरी पर चोर से मिलकर पुलिस रिपोर्ट कर्ता और गवाहों को कर रही परेशान ,… 3.50 लाख की चोरी में हो रही है जबरदस्त सीनाजोरी.सूत्र बताते हैं की खिलवाड़ थाना के पणखुरी गांव में करीब साडे ₹300000 चोरी 20 मई की रात को हुई और जब रिपोर्ट करता ने नामजद रिपोर्ट किया तो बजाय पुलिस चोरी की बरामदगी और चोर पर कार्रवाई करने के उल्टा रिपोर्ट करता के खिलाफ और उनके गवाहों के खिलाफ अभद्रता कर उन्हें थाने में बैठा दिया गवाहों की मानें तो उन्हें कपड़ा उतार कर लाकर में बैठा दिया गया था और बाद में 20-20000 इस बात के लिए देने को कहा गया की उन्हें फर्जी प्रकरण में नहीं बताया जाएगा इस तरह पुलिस में रामराज्य जबरदस्त बरकरार है उच्च अधिकारी को भी यकीन है कि उनका थाना पूरी इमानदारी से रामराज्य चला रहा है
शहडोल की पुलिस महा निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित हो अपनी पीड़ा प्रताड़ित होने बताई कहा गया बताया जाता है लवकेश शुक्ला पिता स्व० विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम पड़खुरी थाना इंदवार जिला उमरिया म०प्र० का हूँ. मैं दिनाक 20/05/2023 की सुबह अपने ग्रहग्राम से अमरपाटन जिला सतना अपनी भांजी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित अमरपाटन गया था गया था. इसलिए घर में कोई भी नहीं था.इस बात का फायदा उठाते हुए आदतन चोरी करने वाला गांव का व्यक्ति सुजीत उर्फ उज्जी पिता महेश प्रसाद द्विवेदी उम्र लगभग 28 वर्ष के द्वारा रात मे घर की बाउण्डरी वाल कूदकर घर के अन्दर प्रवेश कर गया एवं सामने का मेन गेट का ताला को हाथ तक नहीं लगाया ताकि किसी को भनक तक न लगे इस प्रकार के घर के अन्दर घुसकर अन्दर कमरों में लगे ताले तोड़कर मेन कमरा जहां पर घर के सारे आभूषण एवं नगदी रखे हुए थे जिनमे आभूषण करीब 3,00,000/- तीन लाख रूपये के एवं नगदी रुपये 50,000/- पचास हजार रूपये कुल मिलाकर 3,50,000/- तीन लाख पचास हजार रूप्ये की चोरी की गई है ।
जब मैं दूसरे दिन 21/05/2023 अमरपाटन से अपने ग्रहग्राम पड़खुरी शाम को 4 बजे करीब पहुंचा और घर का मेन गेट खोलकर जैसे ही अन्दर प्रवेश किया तो देखा कि घर के अन्दर के कमरों के ताले टूटे हुए पड़े हैं एवं घर का सारा सामान एवं कपड़े बिखरे हुए पड़े हैं अन्दर ज्वेलरी एवं नगदी वाले कमरे मे जाकर देखा तो वहां भी वही हाल रहा सारी ज्वेलरी जिनमें तीन जोड़ी सोनी की झुमकी एक जोड़ी मनचली एक जोड़ी चांदी का हाफ करघन, चांदी की दो नग गुच्छा, दो जोड़ी कान के बाले एक जोड़ी माथे की बिंदिया एक जोड़ी बड़ी पायल एवं एक जोड़ी बच्ची की पायल छोटी वाली, मंगलसूत्र का एक नग लाकेट, वर्तमान कीगत करीब तीन लाख रूपये साथ ही रखे नगदी पचास हजार रूपये गायब थे ।इसके पूर्व भी दो बार उसी व्यक्ति सुजीत उर्फ उज्जी द्विवेदी द्वारा मेरे घर में चोरी की गई थी और उसके पास से सामान भी बरामद हुआ है. पूरे गांव में वह सूने घर मे चोरी करते रहता है एवं गांजा पीने का आदी है गांव की नुक्कड में नशा करते बैठा रहता है एवं सूने घर का फायदा उठाते हुए चोरी करते रहता है. पूरा गांव परेशान है पुलिस भी उसे अच्छी तरह से जानती है । इतना ही नहीं यह रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है . 21/05/ 2023 को ही शाम को पुलिस थाना इदवार मे चोरी की नामजद रिपोर्ट लिखाया तो पुलिस द्वारा उसे पकड़ा भी गया और रात भर थाने मे बैठाये रखी दूसरे दिन सुबह उसे छोड दिया गया कोई जांच नहीं की गई .मेरे द्वारा पूछे जाने पर पुलिस द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया .मैंने 3,50,000/- तीन लाख पचास हजार रूप्ये की चोरी की राशि और उक्त जो जेवर लिखवाए थे उसको थाना प्रभारी ने एकदम कम करके रिपोर्ट में दर्ज किया था.अपना कथन देने गए परंतु आरक्षक अजीत सिंह के द्वारा हमारे साथ अभद्र गाली गलौज एवं मारपीट की गई जिसके बाद हमे आरक्षक अजीत सिंह के द्वारा कपड़े उतरवाकर लॉकअप में बैठाया गया

