
बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के मसले पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बृजभूषण शरण सिंह को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “25 अंतरराष्ट्रीय मेडल लाने वाली बेटियां – सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं! 2 FIR में यौन शोषण के 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद – प्रधानमंत्री के ‘सुरक्षा कवच’में महफ़ूज़! बेटियों के इन हालात की ज़िम्मेदार मोदी सरकार है।”
कुरुक्षेत्र में हुई खाप पंचायत – महिला पहलवानों के मसले पर शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में खाप पंचायत हुई। इस पंचायत में कई जातियों के लोग शामिल हुए। खाप पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महिला पहलवानों की मांगों के आगे सरकार को “झुकना” ही पड़ेगा। इस दौरान राकेश टिकैत ने WFI निवर्तमान अध्यक्ष की तुरंतगिरफ्ती की मांग की।
नई दिल्ली बीजेपी सांसद और WFI के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने
किसी भी तरह की बयानबाजी करने से मना किया है। पार्टी ने सांसद को सख्त मना किया है कि
वह किसी भी मुद्दे पर कोई आक्रामक बयान न दें ताकि विपक्षी दल उस पर पार्टी को घेर न सकें।
पार्टी आलाकमान ने बृजभूषण सिंह से साफ कहा है कि वह मीडिया में किसी भी तरह की
बयानबाजी से बचें।इसके साथ ही बृजभूषण शरण सिंह को सार्वजनिक मंचों पर पहलवानों से संबंधितकिसी भी मुद्देपर कोई बयान देने से सख्त मना किया गया है। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून2023 को अयोध्या में होने वाली रेली रद्द हो गयी है। अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद
को 5 जून को राम कथा पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर
संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति नहीं दी।
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ‘‘निष्क्रियता’’ को लेकर शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली बेटियां इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही हैं। सड़कों पर, संसद का एक सदस्य जिसके खिलाफ “जघन्य आरोप” हैं, प्रधान मंत्री की “सुरक्षा कवच” के तहत सुरक्षित है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और पूछा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सिंह के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।छह महिला पहलवानों और एक नाबालिग के पिता की शिकायतों के आधार पर निवर्तमान डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई दो प्राथमिकियों में सिंह द्वारा अलग-अलग समय पर यौन उत्पीड़न, अनुचित स्पर्श, छेड़छाड़, पीछा करने और डराने-धमकाने के कई कथित मामले दर्ज हैं।
नयी दिल्ली,2 जून (भाषा) बृजभूषण शरण सिंह मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘दोहरा मानदंड’’ अपनाने के आरोप को खारिज करते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी।.दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ की सह-संयोजक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।.

