
जयसिंहनगर जिला आपूर्ति नियंत्रक पटेल ने जानकारी दी है कि जयसिंहनगर अनुविभाग अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान मुदरियाटोला एवं छकता के विक्रेता विनोद सिंह बरगाही द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता एवं कालाबाजारी करने के कारण दुकान मुदरियाटोला से गेह 11.88 क्विंटल, चावल 113.28 क्विंटल, शक्कर 0.11 क्विटल बाजार भाव से कुल इकोनॉमिक कास्ट 4,76,399.00 रुपये राशि (चार लाख छिहत्तर हजार तीन सौ निन्यानवे रुपय एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान छकता में गेहू 2.45 क्विंटल, चावल 114.59 क्विंटल एवं नमक 0.88 क्विंटल बाजार भाव से कुल एकोनोमिक कास्ट 4,28,210.11 रुपये राशि (चार लाख अठ्ठाइस हजार दो सौ दस रूपये) कुल 9,04,609.11 रुपये (नौ लाख चार हजार छः सौ नौ रूपये) कीमत के खाद्यान्न चावल, गेहू, शक्कर नमक अपयोजन किया गया है, जिसके कारण इनके विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही करते हुये विक्रेता विनोद सिंह बरगाही के विरुद्ध अनुविभाग जयसिंहनगर के सीधी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
नगर पालिका शहडोल के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक नालियों एवं सड़कों की साफ सफाई, डिवाइडर में रंग रोगन, जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक डिवाइडर की मरम्मत एवं सफाई तथा व्यवस्थित रखरखाव इत्यादि के कार्य कराए गए.साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके तथा इसी प्रकार मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देशन में उपयंत्री द्वारा पेयजल शुद्धि केंद्र सरफा का भी निरीक्षण किया गयासाथ ही कचरा प्रसंस्करण केंद्र को भी व्यवस्थित कराया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल नगर के टैगोर पार्क एवं विवेकानंद पार्क को आम नागरिकों हेतु खोला गया।

