सीबीआई ने बालासोर रेल दुर्घटना जांच शुरू/सीबीआई नहीं, विशेषज्ञों से कराएं जांच : कांग्रेस

Share

नयी दिल्ली,6 जून (भाषा)सीबीआई ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बालासोर रेल दुर्घटना मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ओडिशा के बालासोर जिले में पहुंच गई है और मंगलवार दोपहर प्राथमिकी दर्ज करने के तुरंत बाद जांच शुरू कर दी है।.

 

सीबीआई नहीं, विशेषज्ञों से कराएं बालासोर रेल दुर्घटना की जांच : कांग्रेस
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना में 300 लोगों की जान गई है और सरकार को इस दुर्घटना को लेकर आंखों में धूल झोंकने की बजाए असलियत सामने लाने के लिए सीबीआई नहीं बल्कि विशेषज्ञों से जांच करानी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बालासोर रेल दुर्घटना की सीबीआई से जांच कराने की सरकार की घोषणा को सुर्खियां बटोरने का प्रयास बताया और कहा कि घटना से संबंधित रिपोर्ट आने से
पहले ही सीबीआई जांच की घोषणा ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने उदाहरण देते हुए सवाल किया कि क्या सच में सीबीआई और एनआईए कुछ कर पाएगी। प्रवक्ता ने सात वर्ष पहले हुई कानपुर और कुनेरु रेल हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि तब इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी, आज सात साल बाद भी इन मामलों में आरोप पत्र दायर नहीं हुआ।

 

नयी दिल्ली 6 जून (भाषा)BJP set up 'biggest market of hate': Cong on Nadda's 'nafrat ka mega mall' barb at Rahul कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर ‘‘नफरत का सबसे बड़ा बाजार स्थापित करने’’ का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ दल के प्रमुख जे पी नड्डा पर राहुल गांधी पर ‘नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल’ वाले बयान पर पलटवार किया।यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि भाजपा गोडसे की नफरत की विचारधारा का अनुसरण करती है।उन्होंने कहा, “भाजपा द्वारा स्थापित ‘नफरत का बाजार’ से बड़ा दुनिया में कोई बाजार नहीं हो सकता है।”

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles