टीपू की तस्वीर साथ आपत्तिजनक ऑडियो,प्रदर्शनकारी सड़कों पर

Share

कोल्हापुर 7 जून (भाषा) Maha: Stone pelting in Kolhapur over use of Tipu Sultan’s image with offensive audio as social media 'status'; police send proposal to suspend internetमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में पुलिस ने बुधवार को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसने कुछ लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया “स्टेटस” के रूप में इस्तेमाल करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर से गुरुवार शाम तक या स्थिति के आधार पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया है।शहर में मंगलवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब दो लोगों ने कथित रूप से 18वीं सदी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर को आपत्तिजनक ऑडियो संदेश के साथ सोशल मीडिया पर “स्टेटस” के रूप में डाल दिया।एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दोनों पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शाम को एक और प्राथमिकी दर्ज की और अधिक विरोध प्रदर्शन के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया।बुधवार को फिर से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

पारामारिबो, 7 जून (भाषा) सूरीनाम की प्रगति और विकास में सहयोग करने को भारत तैयार : राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत, सूरीनाम के साथ अपने अनुभवों को साझा करने और उसकी प्रगति एवं विकास में सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश भौगोलिक रूप से एक दूसरे से अलग हो सकते हैं लेकिन साझा इतिहास और धरोहर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं।.राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।.

 

4जी/ 5जी  बीएसएनएल नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) सरकार ने दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पुनरुद्धार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उसे 4जी/ 5जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए 89047 करोड़ रुपए का पैकेज देने जी घोषणा की। प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।सरकार शेयर निवेश के जरिए बीएसएनएल को ये स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी। इसके साथ ही बीएसएनएल की अधिकृत पूंजी 1.5 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर BSNL 2.10 लाख करोड़ रुपए हो जायेगी। इस पुनरुद्धार पैकेज से बीएसएनएल को एक मां स्थिर टेलीकॉम सेवा प्रदाता के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles