
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने कहा कि भारत में हम नदियों, वृक्षों, पर्वतों और प्रकृति के सभी तत्वों को बहुत सम्मान देते हैं।.मोदी ने कहा, ‘‘परंपरागत भारतीय सोच पृथ्वी के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देती है। पिछले साल मैंने, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ मिलकर ‘मिशन लाइफ-लाइफस्टाइल’ शुरू किया था। मुझे खुशी है कि यह समूह ‘लाइफ’ पर उच्चस्तरीय सिद्धांतों का सेट विकसित करने के लिए काम कर रहा है। यह जलवायु के लिए कार्रवाई करने में अहम योगदान होगा।’’.प्रधानमंत्री ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि एसडीजी को प्राप्त करने के लिए ये महत्वपूर्ण हैं।.
उन्होंने कहा, ‘‘भारत में, हम महिला सशक्तीकरण तक सीमित नहीं हैं। हमारा विकास महिला केंद्रित है। विकास के लिए महिलाएं एजेंडा तय कर रही हैं और वे विकास तथा बदलाव की प्रतिनिधि भी हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि महिला नीत विकास के लिए परिवर्तनकारी कार्य योजना को अपनाएं।’’.जी20 के विकास मंत्रियों की यह बैठक वाराणसी में हो रही है। इसे ‘लोकतंत्र की जननी के सबसे पुराने जीवंत शहर’ की संज्ञा देते हुए मोदी ने कहा कि यह इस बैठक के लिए उपयुक्त स्थान है।.
उन्होंने कहा, ‘‘काशी सदियों से ज्ञान, विचार-विमर्श, वाद-विवाद, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है। यह भारत की विविधतापूर्ण विरासत का सार है और देश के सभी हिस्सों के लोगों के लिए समागम का बिंदु है।’’.उन्होंने बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों से कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप अपना पूरा समय बैठक कक्ष में नहीं बिताएंगे। आप बाहर जाएं और काशी की भावना की अनुभूति प्राप्त करें। और मैं यह इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि काशी मेरा संसदीय क्षेत्र है, बल्कि मुझे विश्वास है कि गंगा आरती के दर्शन करके और सारनाथ जाकर आप अपने अपेक्षित परिणामों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।’’( भाषा .)
यह अलग बात है कि भारत की गोल्ड मेडलिस्ट महिला रेसलर पहलवानों को अपनी इज्जत और सम्मान बचाने के लिए धरना आंदोलन करना पड़ा और बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई और करीब डेढ़ माह धरना प्रदर्शन के बाद जिस दिन नए संसद भवन का उद्घाटन होना था पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट लड़कियों को पूरी तरह बेइज्जत करते हुए पुलिस ने घसीटा व उनके खिलाफ ढेर सारे प्रकरण दर्ज किए गए अभी भी आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण सत्ता का आभूषण बना हुआ सुरक्षित है गिरफ्तारी नहीं की गई है से किया गया आरोपी को इतना समय मिल गया कि वह अपने खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज पास्को एक्ट नाबालिग के साथ दुराचार के मामले को बयान पलटवा सका..

