जम्मू-कश्मीर के डोडा में दोपहर को 5.4 तीव्रता का भूकंप

Share

डोडा/भद्रवाह, 13 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 तीव्रता का भूकंप, संपूर्ण उत्तर भारत में झटके महसूस किए गएजम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार दोपहर को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और केंद्रशासित प्रदेश के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में महसूस किए गए।.

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) केंद्र ने ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी के सोशल मीडिया मंच को देश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान सरकारी दबाव और बंद किये जाने की धमकियों का सामना करने के आरोपों को झूठा बताकर खारिज कर दिया है।.सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ भारत दुनिया का सबसे बड़ा और पारदर्शी लोकतंत्र है। भारत में जब भी चुनाव नज़दीक होते हैं तो कुछ विदेशी ताक़तें और यहाँ उनके एजेंट एक योजनाबद्ध तरीक़े से देश को अस्थिर व बदनाम करने के लिए सक्रिय होते हैं।’’.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रोजगार मेले के तहत 70,126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।.इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की पहचान बन गए हैं।.उन्होंने कहा कि आज निजी व सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर बन रहे हैं और जिस पैमाने पर युवाओं को नौकरी दी गई है, वह ‘अभूतपूर्व’ है।.उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी नौकरी देने वाले प्रमुख संस्थानों- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पहले के मुकाबले ज्यादा युवाओं को नौकरी दी हैं। इन संस्थाओं का जोर परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर भी रहा है।’कांग्रेस ने सरकार के ‘रोजगार मेले’ को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह ‘तमाशा’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नौकरियां खत्म करने वाले की पहचान दे रहा है।.पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि रोजगार मेले के तहत नयी नौकरियां नहीं मिली हैं, बल्कि पहले से ही स्वीकृत पदों के तहत नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।.

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) संयुक्त राष्ट्र निकायों को और लोकतांत्रिक बनाने का समय आ गया है : राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि यदि दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता नहीं मिलती है तो यह इस वैश्विक संगठन कीनैतिक वैधता को कमजोर’’ करेगा। .संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के 75 वें साल पर यहां आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र के निकायों को ‘और अधिक लोकतांत्रिक एवं हमारे समय की हकीकतों का द्योतक बनाया जाए’ ।.

भारत Rahul undertakes another truck ride, this time in USके साथ-साथ विदेशों में लोगों को सुनने की अपनी यात्रा जारी रखते हुए, कांग्रेस नेता ड्राइवर तलजिंदर सिंह विक्की गिल और उनके साथी रणजीत सिंह बनिपाल के साथ वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की “अमेरिकी ट्रक यात्रा” पर गए, एक यात्रा जो पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एक भोजनालय में शानदार नाश्ते के साथ समाप्त हुआ।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles