
गुजरात के द्वारका
में 90 मीटर ऊंचे गाइ रोप की मदद से खड़े स्टील से निर्मित आकाशवाणी टॉवर को बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन ढहाया गया। यह निर्णय इस टॉवर के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और आसपास के क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए लिया गया है। टॉवर ढहाने का यह कदम एनआईटी सूरत और सीसीडब्ल्यू के संरचनात्मक विशेषज्ञों द्वारा 35 साल पुराने इस टॉवर की सुरक्षा जांच के बाद उठाया गया है। इन विशेषज्ञों ने जनवरी, 2023 में इस टॉवर को ढहाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही, आकाशवाणी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए द्वारका से अपनी सेवाओं की बहाली के बारे में काम कर रही है।
बेंगलुरु, 14 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ यहां की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।.पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली इस अदालत ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि) व 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध का संज्ञान लिया है तथा मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।.
औरंगाबाद, 14 जून (भाषा)
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में प्रशासन प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर में चढ़ावे की गणना कर रहा है और उसने एक सप्ताह में 207 किलोग्राम सोना और सोने के आभूषण, 1,280 किलोग्राम चांदी और चांदी के आभूषण और 354 हीरे दर्ज किये हैं।.मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि यह गणना अगले दो सप्ताह तक चलेगी।.
नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि रिजर्व बैंक ने जानबूझकर बैंकों का कर्ज न चुकाने वाले लोगों
को सुरक्षित रास्ता देने के वास्ते नीतियों में बदलाव करते हुए बैंकों से धोखाधड़ी करने वालों के लिए चोर दरवाजा
खोला है।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. विनीत पुनिया तथा अमिताभ दुबे ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रिजर्व बैंक के नीति में अचानक बदलाव करने की इस पहल से जानबूझकर ऋण न चुकाकर धोखाधड़ी करने वालों को क्लीन चिट देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “रिजर्व बैंक के इस कदम से नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या जैसे ‘विलफुल डिफॉल्टर्स की धोखाधड़ी को माफ करने के लिए एक चोर दरवाजा खोलने का काम किया गया है। आरबीआई के इस कदम का नुकसान न सिर्फ बैंकों को बल्कि करदाताओं और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी उठाना पड़ेगा।”
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार में ‘विलफुल डिफॉल्टर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है और आम जनता के पैसों
को सरकार अपने चुनिंदा मित्रों पर न्योछावर कर रही है। उन्होंने कहा, “हिन्दुस्तान के टॉप 50 विलफुल डिफॉल्टर्स का कुल ऋण 95 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है जिनके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। दो साल पहले आरबीआई की पॉलिसी में यह स्पष्ट था कि विलफुल डिफॉल्टर्स को शेयर बाजार में जाने और नए लोन लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। अब सरकार ने यह पॉलिसी बदलकर उन्हें खुली छूट दे दी है।”

