विंध्य क्षेत्र के आदिवासी अंचल शहडोल जिले में आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Share

शहडोल –Narendra Modi - Simple English Wikipedia, the free encyclopedia सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के लालपुर हवाई अड्डे से कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं उसमें शहडोल से नागपुर तक की ट्रेन की यात्रा भी लोगों की उत्सुकता का हिस्सा है इसके अलावा भी कई राजनीतिक रेवड़ी मिलने की उम्मीद है चुनाव का मौसम है कुछ भी बरसात हो सकती है। खबर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालपुर हवाई अड्डे में शहडोल प्रवास में आ रहे हैं इसकी तैयारी पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर हो रही है ।भारतीय जनता पार्टी इसे चुनावी उद्घोष के रूप में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के जबलपुर यात्रा की सफलता को देखते हुए आयोजित कर रही है ताकि जो डैमेज कंट्रोल भाजपा की कारगुजारी से हुआ है उसको आदिवासी अंचल में ठीक करने के तौर तरीके पर मैनेज किया जाए यह अलग बात है कि चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है किंतु चुनाव की तैयारियों में प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस हर यात्रा चुनाव के मद्देनजर कर रहे हैं जिसमें आम जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है चुनाव आयोग हालांकि इस पर संज्ञान तब तक नहीं लेगा जब तक की अपने कार्यालय से वह चुनाव की तिथि घोषित नहीं करता है बाहर हालशहडोल क्षेत्र में लालपुर हवाई अड्डे में जो वास्तव में कोई घोषित हवाई अड्डा नहीं है राष्ट्रपति जी के बाद प्रधानमंत्री को भी लोग देखने को उत्सुक है

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा)Nehru's name dropped, NMML renamed as Prime Ministers’ Museum and Library Society नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलने की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी अपने नेताओं का भी अपमान करने से नहीं हिचकिचाती जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। यह तब हुआ जब कांग्रेस ने यहां संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी के रूप में रखने पर सरकार की आलोचना की, इसे “तुच्छ कार्य” कहा और कहा कि इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती।भाजपा नेता ने कहा, “यह धूल खा रहा था… नेहरू जी के स्मारक के हिस्से को बेहतर तरीके से पुनर्गठित किया गया है और यह उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ उनके योगदान और उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है।”इससे पहले दिन में संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (एनएमएमएल) की एक विशेष बैठक में संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधान मंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी करने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं

नयी दिल्ली,16 जून (भाषा)Cyclone Biporjoy: High tide waves hit Gujarat, Maharashtra as storm  intensifies. Watch Video | Mint राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के आने के बाद किसी की जान नहीं गई है। हालांकि 23 लोग विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं और राज्य के कम से कम एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।.चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के कारण तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के जखौ बंदरगाह के निकट पहुंचने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई और देर रात दो बजकर 30 मिनट तक चली। इस दौरान पूरे कच्छ जिले में भारी बारिश हुई।.

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles