हरे कृष्णा… हरे राम.. संकीर्तन के साथ होगी “इस्कान”भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

Share

शहडोलISKCON Udaipur आदिवासी अंचल में पहली बारअंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संस्था रथ यात्रा करने जा रही है. इस बाबत केंद्र प्रमुख नर्तन सेवक दास ब्रह्मचारी ने बताया हरे कृष्णा… हरे राम.. संकीर्तन के साथ शहडोल शहर में अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ “इस्कान” मंदिर के द्वारा आगामी 20 जून को रथ यात्रा का शुभारंभ विधि विधान के साथ दोपहर बाद 3 बजे केंद्र स्थल शिव तिराहा, कमिश्नर बंगले के पीछे से प्रारंभ होकर गुरुनानक चौक से होते हुए नया गांधी चौक में हरिनाम संकीर्तन होगा और रथ यात्रा यहां से जयस्तंभ चौक की तरफ रवाना हो जाएगी, जहां से बाणगंगा बाईपास होते हुए रमाबाई अस्पताल की तरफ से बुढ़ार रोड स्थित इंदिरा गांधी चौक में आएगी। यहां से सिंहपुर रोड होते हुए रेलवे कॉलोनी के मिलन समिति काली मंदिर के पास भगवान जगन्नाथ स्वामी प्रवास में रहेंगे।
जहां पर 9 दिन निरंतर संकीर्तन कीर्तन व भंडारे का कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र प्रमुख नरोत्तम सेवक दास ब्रह्मचारी ने कहा कि पूरे कार्यक्रम में भक्तजनों के साथ लोगों का समागम होगा, हर वर्ग के लोग इसमें उत्साह के साथ इस्कान के कार्यक्रम भजन कीर्तन में शामिल होंगे। 9 दिन के प्रवास पश्चात भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा 28 जून को दोपहर बाद 3 बजे अपने मूल केंद्र स्थान पर शिव मंदिर तिराहा के लिए रवाना होगी। शहडोल इस्कान प्रमुख नरोत्तम सेवक दास ब्रह्मचारी ने सभी भक्तजनों से अपेक्षा की है कि वह इस रथयात्रा का सेवा भाव के साथ आनंद प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून को भोपाल और शहडोल में होने वाले कार्यक्रमों में कोई चूक न हो। कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर आएंगे। वे यहाँ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर और इंदौर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था की पहले से प्लानिंग कर ली जाए। कार्यक्रम से संबंधित हर व्यवस्था की पहले से बेहतर तैयारी कर लें। प्रधानमंत्री के आगमन की व्यवस्था के संबंध में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी दिन भोपाल से शहडोल जायेंगे और जिले में होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि शहडोल के पास पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश एवं जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाई दे। शहडोल कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी जानकारी दी


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles