शरद पवार को चौंका अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Share

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत रविवार को राकांपा नेता अजित पवार पार्टी में विभाजन की स्थिति पैदा करते हुए राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गये। इस कदम ने उनके चाचा शरद पवार को चौंका दिया है जिन्होंने 24 साल पहले पार्टी की स्थापना की थी।.दक्षिण मुंबई के राजभवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।.

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) राकांपा नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, आठ अन्य नेता मंत्री बनेएक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।.सूत्रों ने बताया कि पटना में हाल में हुई विपक्ष की बैठक में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की मौजूदगी से अजित पवार और उनके समर्थक खफा थे।.

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने जहां अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, वहीं राकांपा के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।.मंत्री पद की शपथ लेने वालों में छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, अदिति तटकरे, धर्मराव अत्राम, अनिल पाटिल और संजय बनसोडे शामिल हैं।.

राजभवन में मौजूद महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि अजित पवार ने निचले सदन में विपक्ष के नेता (एलओपी) के पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है।.राजभवन में विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल और राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद थे।.भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि राकांपा के 40 विधायकों (कुल 53 में से) ने राज्य सरकार का समर्थन किया है।.

राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित है।.यह राजनीतिक घटनाक्रम शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना (तब अविभाजित) के खिलाफ विद्रोह के एक साल बाद सामने हुआ है, जिसके कारण महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।.शिंदे ने 30 जून, 2022 को मुख्यमंत्री पद और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।.भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन दिया। आज अजित पवार के नेतृत्व वाला राकांपा का एक बड़ा धड़ा लोकतांत्रिक तरीके से शिंदे और फडणवीस सरकार में शामिल हो रहा है और मोदी जी को समर्थन दे रहा है।’’.इससे पहले दिन में अजित पवार ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘देवगिरि’ में पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की।.महाराष्ट्र में बड़ा नाटकीय घटनाक्रम: राकांपा नेता अजित पवार, शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बने; शरद पवार को झटका

बैठक में राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले उपस्थित थीं। हालांकि, सुले बैठक से जल्द ही चली गईं।.हालांकि, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने पुणे में कहा कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं है।.वर्ष 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने सहयोगी दल भाजपा के साथ संबंध तोड़ लिए थे।.बाद में, राजभवन में एक समारोह में फडणवीस और अजित पवार ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन उनकी सरकार केवल 80 घंटे तक चली।.इसके बाद ठाकरे ने एमवीए सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।.पिछले साल जून में, शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया था और एमवीए सरकार गिर गई थी, जिसके बाद शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे।.भाषा .

नयी दिल्ली, महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस ने कहा- भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ फिर से चालू हो गईदो जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और पार्टी के आठ अन्य विधायकों के रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “वाशिंग मशीन” फिर से चालू हो गई है क्योंकि इनमें से कई नेता भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों का सामना कर रहे थे और अब इन्हें “क्लीन चिट” मिल गई है।.रविवार को राकांपा को तोड़कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश के विकास के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बनने का फैसला किया।.

मुंबई, दो जुलाईराकांपा का महाराष्ट्र सरकार में शामिल होना शिंदे के मुख्यमंत्री पद खोने की शुरुआत : संजय राउत (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल करना एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री पद खोने की प्रक्रिया की शुरुआत है।.मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र को जल्द ही एक नया मुख्यमंत्री मिलेगा।.

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दक्षिण-पश्चिमी मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भाग में आगे बढ़ने के साथ ही रविवार को सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे देश में पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।.आईएमडी ने शुक्रवार को कहा था कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर पूरे देश में जुलाई में मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles