
सतारा,3 जुलाई (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनके भतीजे अजित पवार के विद्रोह को उनका आशीर्वाद प्राप्त है।.शरद पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ नेताओं की हरकतों की परवाह किये बिना राकांपा को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास को बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी यात्रा शुरू की है।.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सांसद सुनील तटकरे को “पार्टी विरोधी” गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया, जिन्होंने अपने विद्रोह में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का साथ दिया था।यह कार्रवाई अजित पवार के एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने के एक दिन बाद हुई है, साथ ही आठ अन्य राकांपा विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। रविवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में तटकरे की बेटी अदिति भी शामिल थीं।
शरद पवार ने एक ट्वीट में कहा, ”मैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए श्री सुनील तटकरे और श्री प्रफुल्ल पटेल के नाम एनसीपी पार्टी के सदस्यों के रजिस्टर से हटाने का आदेश देता हूं। ” उन्होंने अपने ट्वीट में राज्यसभा सांसद पटेल, जिन्हें पिछले महीने राकांपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और तटकरे को टैग किया।
मुंबई, 3 जुलाई (भाषा) शरद पवार द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार शाम को जयंत पाटिल की जगह लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की।.पटेल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पार्टी विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया।.
भोपाल, तीन जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अजित पवार के नेतृत्व वाले धड़े के कारण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हुए विभाजन को ”उच्चतम स्तर का विश्वासघात” करार दिया है। .राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने रविवार को राकांपा से बगावत कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) सरकार पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने और उनमें फूट डालने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने सोमवार को कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से उनकी एकता ही मजबूत होगी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, “कल जब बीजेपी वॉशिंग मशीन अपने आईसीई (इनकमटैक्स, सीबीआई, ईडी) डिटर्जेंट के साथ मुंबई में फिर से शुरू हुई, तो विपक्षी एकता पर बीजेपी से प्रेरित श्रद्धांजलियां लगाई जा रही थीं। श्रद्धांजलि देने वाले निराश होंगे।” एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में राकांपा के अजित पवार और आठ अन्य लोगों के शामिल होने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।कांग्रेस महासचिव (संचार) ने ‘मोदी वॉशिंग पाउडर’ की एक तस्वीर को टैगलाइन ‘सारे दाग चुटकियों में धुले’ के साथ टैग करते हुए कहा, ”अगर कुछ भी हो तो मुंबई ऑपरेशन ने विपक्ष के संकल्प को मजबूत किया है।”

