ऐतिहासिक विकास 2014 में नहीं 2004 में आया- नेताजी का दावा

Share

 

  भोपाल – हालांकि शिवराज सिंह को

प्रधानमंत्री बनने के अवसर कम दिख रहे हैं बावजूद उनका दावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई गुना ज्यादा विकास करने का है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से आए हैं केंद्रीय राजनीति में तब से वह आजादी की शुरुआत 2014 से बता रहे हैं और अपने कार्यकाल में ही अमृत काल महोत्सव में तमाम विकास की गाथाओं को मील का पत्थर बताते हैं ….प्रधानमंत्री मोदी जब भी भाजपा कार्यकर्ता और नेता बनकर देश से बातचीत करते हैं तो यह बताना नहीं भूलते पिछले 70 साल में जो काम नहीं हुए वह काम मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कर दिखाया. यह अलग बात है कि उनके किए हुए काम अपने तरह के अलग मुकाम खड़े किए हैं, जिसका दूरगामी असर पड़ेगा…

लेकिन अब जिस प्रकार से पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी के तरफ से प्रायोजित प्रधानमंत्री के दावेदार के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को प्रस्तुत किया गया था उसका प्रतिबिंब मोदी के दावों से प्रखर होकर ऐतिहासिक है उन्होंने कल विकास पर्व की गाथा गाते गाते इबारत लिख दिया   मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान दावा कर कहा कि “राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों के सालों साल के शासन में जितना विकास नहीं हुआ, उससे कई गुना ज्यादा हमारी सरकार ने पिछले 20 सालों में कर दिखाया है।”

श्री चौहान कुक्षी माइक्रो उद्घवहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।विकास पर्व आगामी 14 अगस्त तक चलाया जायेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण के साथ ही जन संवाद, हितग्राही सम्मेलन, रोड-शो आदि आयोजित किये जायेंगे।”बाल नरेंद्र” की तरह चौहान की भी बचपन की यादों को प्रस्तुत किया जा रहा है.मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने बचपन का पसंदीदा भजन “राम भजन सुखदायी – जपो रे मेरे भाई” गाया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles