टमाटर फसल बेचकर तीन करोड़ रुपये कमाई

Share

पुणे (महाराष्ट्र), 19 जुलाई (भाषा)टमाटर के ऊंचे भाव ने पुणे के किसान को बनाया करोड़पति, एक महीने में तीन करोड़ रुपये कमाये टमाटर की बढ़ती कीमतों ने जहां आम आदमी की जेब पर बड़ा असर डाला है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे के एक किसान के लिए यह बड़े लाभ का सौदा साबित हुआ है। पुणे के इस किसान ने तमाम चुनौतियों से पार पाते हुए पिछले एक माह में टमाटर की फसल बेचकर तीन करोड़ रुपये की कमाई की है।.पुणे जिले की जुन्नार तहसील के पचघर गांव के किसान ईश्वर गायकर (36) को इस साल मई में कम दाम की वजह से बड़ी मात्रा में टमाटर फसल  फेंकना पड़ा था।.

चुराचांदपुर/विष्णुपुर, 19 जुलाई (भाषा) मणिपुर जातीय हिंसा: केंद्रीय बलों की और तैनाती चाहते हैं ग्रामीणमेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के गांवों में कई अन्य समुदाय भी संघर्ष के खतरों का सामना कर रहे हैं और उनका हर दिन भय तथा अनिश्चितता के बीच गुजर रहा है।.फूलजंग और फाओगाकचाओ गांवों के बीच क्वातका नगर परिषद के वार्ड संख्या नौ में निवासियों के चेहरे पर खौफ स्पष्ट नजर आता है क्योंकि उन्हें अघोषित गोलीबारी और स्थानीय अधिकारियों के कथित “बेपरवाह रवैये” का सामना करना पड़ रहा है।.

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार से मणिपुर की स्थिति एवं ओडिशा रेल हादसे जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि ताली एक हाथ से नहीं बजती, और अगर सरकार सदन चलाना चाहती है तो उसे विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए।.सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बैठक में हमने संसद के मानसून सत्र के दौरान मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग की।’’.

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles