मणिपुर में “महिलाओं को निर्वस्त्र” पर भाजपा का दावा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में हो रहेअपराध

Share

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा)Manipur Violence : मानवता हुई शर्मसार, हिंसा वाले दिन क्या-क्या हुआ ? जानिए  पूरी घटना, manipur-shocking-video-shows-women-paraded-naked-know-all-update मणिपुर में दो जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर भीड़ द्वारा घुमाए जाने की घटना के बाद चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी दलों की सरकार द्वारा शासित पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को शुक्रवार को जोरशोर से उठाया।.पार्टी ने एक तरफ दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल में मणिपुर की तरह ही दो घटनाएं हुई हैं, वहीं आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राजस्थान में हर दिन 17 से 18 बलात्कार की घटनाएं हो रही है और वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।.

इंफाल, 21 जुलाई (भाषा) मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से पहले हत्या, आगजनी की गयी: प्राथमिकी
मणिपुर में तकरीबन एक हजार लोगों की हथियारबंद भीड़ ने कांगपोकपी जिले के एक गांव पर हमला किया और मकानों को लूटा, उनमें आग लगायी, हत्या की तथा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने से पहले उनसे दुष्कर्म किया।.इन महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरा देश आक्रोशित है और घटना के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।.

कोलकाता, 21 जुलाई (भाषा)केंद्रीय टीम आखिर मणिपुर क्यों नहीं भेजी गई : ममता ने कोलकाता रैली में पूछा मणिपुर संकट को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना तीखा हमला जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बेटी बचाओ’ योजना अब ‘बेटी जलाओ’ में तब्दील हो गई है।.तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आश्चर्य जताया कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई, जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।.

बृजभूषण को इस चरण में हिरासत में लेने से कोई मकसद हल नहीं होगा : दिल्ली की अदालत

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) Lok Adalat in Indore: 13 मई को लोक अदालत 25 हजार से ज्यादा प्रकरण होंगे पेश  - Lok Adalat in Indore Lok Adalat on May 13 more than 25 thousand cases  will be presentedभारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप “गंभीर” हैं लेकिन इस स्तर पर उन्हें हिरासत में लेने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। दिल्ली की एक अदालत के शुक्रवार को जारी आदेश में यह बात कही गई।.अदालत ने बृहस्पतिवार को छह बार के भाजपा सांसद सिंह को नियमित जमानत दे दी और डब्ल्यूएफआई के निलंबित सहायक सचिव विनोद तोमर की जमानत याचिका भी मंजूर कर ली।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles