
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।. ‘इंडिया’ (गठबंधन) नाम के बैनर तले लामबंद होने के बीच मोदी ने देश के नाम का इस्तेमाल करने वाले कुछ प्रतिबंधित चरमपंथी और आतंकवादी संगठनों सहित कुछ अन्य संगठनों के इतिहास का हवाला दिया और समूह को भ्रष्ट नेताओं और पार्टियों का गठबंधन बताया।.
सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नाम भी एक अंग्रेज ए ओ ह्यूम ने रखा था।. मोदी ने कहा कि जो संगठन शासन करना चाहते हैं और देश को तोड़ना चाहते हैं, जो इसे विभाजित करना चाहते हैं, उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए ‘भारत’ और ‘भारतीय’ जैसे नामों का इस्तेमाल किया है।.उन्होंने कहा कि लोग अब परिपक्व हो गए हैं और इस तरह के नामकरण से गुमराह नहीं होंगे।.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंचेगी।.
विपक्षी दलों ने पिछले दिनों बेंगलुरू में हुई बैठक के बाद 18 जुलाई को अपने गठबंधन का ऐलान किया था जिसका नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) रखा था।.विपक्ष मांग कर रहा है कि मोदी संसद में चर्चा से पहले मणिपुर मुद्दे पर बयान दें।.भाजपा ने जोर देकर कहा है कि वह चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री अमित शाह इसका जवाब देंगे।.
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विपक्ष का यह मोर्चा बनने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेशान और ‘बैकफुट’ पर हैं तथा ‘इंडिया’ की तुलना आतंकवादी संगठन से कर रहे हैं।.प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।.
आइजोल, 25 जुलाई (भाषा) मणिपुर हिंसा के खिलाफ मिजोरम में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भी हुए शामिलजातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में ‘जो’ समुदाय के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए मिजोरम में हजारों लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।.‘सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन’ (सीवाईएमए) और ‘मिजो जिरलाई पावल’ (एमजेडपी) सहित पांच प्रमुख नागरिक संस्थाओं के समूह ‘एनजीओ को-ऑर्डिनेशन कमेटी’ ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां आयोजित कीं।.
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की कथित घटनाओं के खिलाफ मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।.‘आप’ की दिल्ली इकाई के समन्वयक गोपाल राय ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेगी। सभी साथियों से अपील है कि शाम चार बजे जंतर-मंतर जरूर पहुंचें।’’.

