प्रदेश में लगभग 15 हजार 175 करोड़ केविकास पर्व

Share

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 25,   प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 24 जुलाई तक लगभग 15 हजार 175 करोड़ 9 लाख 5 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।प्रदेश में विकास पर्व के नौवे दिन 24 जुलाई को कुल 99 करोड़ 6 लाख 51 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। इंदौर जिले में 4 करोड़ 71 लाख 32 हजार, रतलाम जिले में 85 लाख 16 हजार, सतना जिले में 1 करोड़ 44 लाख, पन्ना जिले में 2 लाख 53 हजार, मुरैना जिले में 5 लाख, गुना जिले में 9 करोड़ 19 लाख, खण्डवा जिले में 7 करोड़ 30 लाख 95 हजार, रायसेन जिले में 30 लाख 75 हजार, अशोक नगर जिले में 43 लाख, शहडोल जिले में 24 लाख 90 हजार, मंदसौर जिले में 7 करोड़ 99 लाख 14 हजार, झाबुआ जिले में 65 करोड़ 40 लाख 26 हजार, कटनी जिले में 13 लाख 50 हजार और उमरिया जिले में 97 लाख विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।

अनूपपुर  कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अनूपपुर स्थित शासकीय मॉडल उ.मा.वि. तथा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. लखौरा (पुष्पराजगढ़) में संचालित की जा रही जेईई एवं नीट के निःशुल्क कोचिंग क्लास का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन-अध्यापन की जानकारी ली। उन्होंने भ्रमण के दौरान छात्रों को किताबें उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों का व्हॉट्सग्रुप बनाकर अच्छे नोट्स शेयर करने तथा विषयवार और टॉपिकवाईज शिक्षकों को पढ़ाने का टाईम टेबिल बनाने तथा छात्रावासों में आवश्‍यक सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए। कोचिंग क्लास का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों से क्लास के संचालन के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles