85 वर्षीय प्राय:विकलांग के ऊपर बाणसागर थाना ने दिखाई बहादुरी, किया झूठी रिपोर्ट… आरोप

Share

शहडोलजब से थाने में हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन करके  ए.एस.आई. बना दिया गया और बाद में जहां थानेदार अधिकारी होता था वहां यह हेड कांस्टेबल अपना जुगाड़ लगाकर  फ्रेंचाइजी के रूप में थाने हासिल कर लिए हैं…?, तो उन्हें जरा भी नैतिकता गवारा नहीं करती है कि किसके ऊपर मुकदमा करना है..? और कहां से धन कमाना है…? परिणाम यह होता है की किसी को भी प्रताड़ित करना थानेदार की नियत बन जाती है.. कोई भी  फ्रेंचाइजी होल्डर्स के पास अगर उनके का

म में बाधा बनता है या उससे उसे कोई खास लाभ होने वाला होता है तो फ्रेंचाइजी होल्डर कम थानेदार अपनी विवेक खो देते हैं.. परिणाम स्वरूप जैसे बाणसागर में कोई मिस्टर तिवारी थाने के प्रभारी हैं उन्होंने आव देखा ना ताव एक वयोवृद्ध पर्याय विकलांग बुजुर्ग के खिलाफ हमला करने का आरोप गंभीर आरोप लगा दिया. अब बुजुर्ग पुलिस अधीक्षक के पास आकर रो रहे हैं कि आखिर वह कैसे किसी के ऊपर हमला कर सकते हैं जबकि वह लगभग निशक्त हैं..?पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने भी दया भाव दिखाकर थानेदार को समझाया कि ऐसे कैसे हो सकता है इसलिए सही काम करें… होना तो यह चाहिए कि तत्काल उस थानेदार को निलंबित कर देना चाहिए और कोई सक्षम विवेकशील अधिकारी को वहां पर नियुक्त करना चाहिए किंतु व्यवस्था भाजपा के रामराज की है, तो ऐसा भी होता है…

बृजवासी कचेर पिता स्व० रामजियावन कचेर निवासी ग्राम वार्ड क्र०-9 बाणसागरदेवलौंद थाना देवलौंद तहसील व्योहारी ने बताय़ा  कि मै 85 वर्षीय वृध्द व्याक्ति हूँ व कमर की बीमारी के कारण पूर्णतः चल फिर सकने में असमर्थ हूँ दिनांक-25/07/2023 को शाम/-3 बजे बाणसागर बाजार स्थि चूडी की दुकान पर बैठा था। तभी एक ग्राहक भेरी दुकान पर आया तभी बडी बहु सरला आकर गाली देते हुये कहने लगी कि तुम मेरे ग्राहक को बुलाते हो उसी समय उसका बड़ा लड़का रवि कचेर भी आ गया तथा दोनो मिलकर लात घूसा से मारपीट करने लगे. रवि कचेर मेरे छाती में लात मारा था  जिसकी रिर्पोट मै अपने मझिले लड़के शिवकुमार के लड़के पिन्टू को ऑटो में लेकर थाना देवलौंद में किया था|

उसके बाद में अपनी दुकान में बैठा था तभी उक्त दोनो व्याक्ति मुझसे झगडा व गाली गलौज करने लगे तब पिन्टर नाती ने 100 न0 पुलिस सेवा बुलवाया था। पुलिस के जाने के बाद मेरी बहु सरला अपनी दुकान से छूरा लाकर अपने सीने व पेट में स्वयं कई छूरा मारी है और थाने मे जाकर मेरे विरूध्द झूठी रिर्पोट लिखा दी हैजबकि उक्त घटना मेरे लड़के शिवकुमार के यहाँ लगे सी.सी. कैमरे में कैद हो गयी है मैने उक्त कैमरे के फोटोज निकालकर सच्चाई जानने व जॉच करने का निवेदन पुलिस से किया परन्तु पुलिस ने विधिवत जॉच न करते हुए गुझ अपाहिज एवं वृध्द व्याक्ति के उपर झूठा मुकदमा पंजीबध्द कर दिया है जो जॉच का विषय है।85 वर्षीय वृध्द बृजवासी कचेर ने कहा वह बेगुनाह है तथा उसने किसी से कोई विवाद व मारपीट नही किया है जिसकी जाँच सी सी टी व्ही के फोटोज व वीडियो से करायी जा सकती है।सरला कचेर द्वारा की गयी झूठी रिपॉट की निष्पक्ष जाँच कराये जाने की  मांग है।

बताते चलें की व्यवहारी में भी थानेदार से प्रणय तिवारी का परिवार अत्यंत प्रताड़ित है थानेदार का कहना है कि उसके हिसाब से चलो नहीं तो कोई भी नहीं कुछ कर पाएगा… यही हाल बाणसागर में भी उदाहरण बनकर सामने आ गया है तो क्या रामराज की 20 साल वाली भारतीय जनता पार्टी में छूट गई है नेताओं का इस कदर बोलबाला है कि कोई भी थाने में कुछ भी करवा सकता है या फिर छूट दी गई है नेताओं की आड़ में थानेदार बनकर हेड कांस्टेबल ऐस कर रहे हैं ..|

वृद्ध को जो विकलांग है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस् एडीजीपी डीसी सागर ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए परिणाम स्वरूप शहडोल में ही एक एफ.आई.आर. दोषियों के विरुद्ध की गई है और इस संबंध में आवश्यक मेडिकल की कार्यवाही भी कराई गई है ताकि वयोवृद्ध को कानून का संरक्षण मिल सके. देखना होगा की पुलिस उच्चाधिकारियों की कार्यवाही का कितना प्रभाव फ्रेंचाइजी होल्डर थानों पर पड़ता है उसे पुलिस अधिकारीकितना मदद कर पाती है अथवा पुलिस के संरक्षण में वयोवृद्ध व्यक्ति को प्रताड़ित करने के आरोप में षड्यंत्रकारी हमलावर गिरफ्तार होते हैं।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles