2014 से अब तक 157 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिलक को राष्ट्रीय पुरस्कार

Share

पुणे,1 अगस्त (भाषा)एक-दूसरे पर भरोसे से ही हम मजबूत होंगे: प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा कि एक-दूसरे पर भरोसा ही देश को मजबूत बनाएगा।अपने संबोधन में कहा कि अगर अविश्वास का माहौल है तो विकास असंभव है।.इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के साथ मंच साझा किया।.

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकमान्य तिलक स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समझते थे। मोदी ने कहा, ‘‘अगर विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर रखी गई चीजों का नाम बदल दिया जाता है तो आज कुछ लोग असहज हो जाते हैं।’’.उन्होंने कहा, ‘‘लोकमान्य तिलक में युवा प्रतिभाओं की पहचान करने की अनूठी क्षमता थी। वीर सावरकर इसका एक उदाहरण थे।’’.मोदी ने कहा कि तिलक को वीर सावरकर की क्षमता का एहसास हुआ और उन्होंने विदेश में उनकी शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।.उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी पुरस्कार का नाम लोकमान्य तिलक के नाम पर रखा जाता है तो जिम्मेदारी बढ़ जाती है।’’.प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में पुणे के योगदान की भी सराहना की।.

2014 से अब तक 157 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

 01 AUG 2023 “मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना” के लिए केन्‍द्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के तहत 2014 से अब तक 157 मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।बजट भाषण 2023-24 में इन मेडिकल कॉलेजों में 157 नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की गई थी। राज्यवार नर्सिंग कॉलेज इस प्रकार हैं:

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (01), अरुणाचल प्रदेश (01), आंध्र प्रदेश (03), असम (05), बिहार (08), छत्तीसगढ़ (05), गुजरात (05), झारखंड (05), जम्मू और कश्मीर (07), हिमाचल प्रदेश (03), हरियाणा (01), कर्नाटक (04), लद्दाख (01), मध्य प्रदेश (14), महाराष्ट्र (02) मणिपुर (01), मेघालय (01), मिजोरम (01), नागालैंड (02), ओडिशा (07), पंजाब (03), राजस्थान (23), उत्तराखंड (04), उत्तर प्रदेश (27), तमिलनाडु (11), पश्चिम बंगाल (11) सिक्किम (01)।

इन 157 नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना के लिए धन राशि इस प्रकार दी जाएगी:(करोड़ रुपये में)

कॉलेजों की संख्या अनुपात केन्द्र का हिस्सा राज्य का हिस्सा कुल योग
कानून रहित केन्द्र शासित प्रदेश

2×10 = 20

100 प्रतिशत 10×2=20 0 20
पूर्वोत्तर/विशेष श्रेणी राज्यः

22×10 = 220

90:10 22×9=198 22×1 = 22 220
अन्य राज्य: 133×10 =1310 60:40 133×6= 798 133×4 = 532 1330

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles