
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) राजग सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा में दिए गए जवाब पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब मणिपुर महीनों से जल रहा है, तब संसद में ‘‘हंसी-मजाक’’ करना उन्हें (प्रधानमंत्री को) शोभा नहीं देता।.मणिपुर के हालात पर संसद में कांग्रेस पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव गिरने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में दो घंटे से ज्यादा के भाषण के दौरान मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बात की।
मुंबई, 11 अगस्त (भाषा) शिवसेना (यूबीटी)
नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किए जाने से स्पष्ट है कि कांग्रेस मजबूत हो रही है।.प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस के जवाब में लोकसभा में 130 मिनट से अधिक समय तक बोले। बाद में कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कांग्रेस-फोबिया’ से ग्रस्त हैं और इसीलिए उन्होंने अपने पूरे भाषण में पार्टी की आलोचना की।.

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनके भाषण में ‘भारत माता’ शब्द को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था, उन्होंने दावा किया कि उनमें समझ की कमी है और ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। “.पत्रकारों से बात करते हुए, मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के तहत ‘भारत माता’ की बात करना और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाना शुरू कर दिया है।
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गांधी ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में बताया कि राज्य में जो हो रहा था, उन्होंने वैसा कुछ कभी नहीं देखा।

