
शहडोल 23 अगस्त – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल संभाग मुख्या
लय के पालीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर के मेधावी छात्रों को स्कूटी वितरित किया,
उन्होंने शहडो
ल संभाग के 6 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप स्कूटी वितरित किया, उन्होंने स्कूटी पाने वाले मेधावी छात्रों के साथ फोटो सेशन भी कराया, प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल जिले के प्रवास के दौरान शहडोल संभाग में खेलों को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गयी फुटबॉल क्रांति की सराहना की, उन्होंने नन्हे खिलाड़ियों को फुटबॉल सौंपी। मुख्यमंत्री ने संभागीय मुख्यालय शहडोल में जन जातीय कार्य विभाग व्दारा 6 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनाये गये क्रीड़ा परिसर का लोकार्पण किया, इस परिसर में क्लाइविंग वाल स्पोर्ट्स की विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, सासंद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राम लाल रौतेल, महिला वित्त विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जय सिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, शरद कोल, प्रमुख सचिव लोक शिक्षण, आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव, आयुक्त शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजी डी सी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, कमल सिंह सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे।


