गड्डा मुक्त सड़कों के संकल्प , 2 सितम्बर से सड़कों पर चलेगा विशेष अभियान

Share

भोपाल :CM sir This is the reality of the pit-free roads here the road is not pits  on the road - सीएम साहब! ये है गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत, यहां सड़क पर गुरूवार, अगस्त 24, 2023   गड्डा मुक्त सड़कों के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रदेश में 2 से 9 सितम्बर तक सड़कों के निरीक्षण से लेकर संधारण के विशेष अभियान का प्रथम चरण चलाया जाएगा। अभियान में उप यंत्री से लेकर कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारियों को सड़क संधारण की जिम्मेदारी दी जाएगी। सम्पूर्ण अमला एक साथ उन्हें आवंटित सड़कों का निरीक्षण करेगा। निरीक्षण, संधारण कार्य में लापरवाही पर संबंधित इंजीनियर की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।प्रमुख सचिव लोक निर्माण  सुखवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री द्वारा गड्डा मुक्त सड़क का जो संकल्प लिया है उसकी पूर्ति के लिए यह विशेष अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। द्वितीय चरण 29 सितम्बर से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों को सड़कों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। वे 2 सितम्बर से सड़कों का निरीक्षण प्रारंभ कर क्षतिग्रस्त स्थानों, जलभराव क्षेत्रों की फोटो-वीडियो तैयार करेंगे। ऐसी क्षतिग्रस्त सड़कें जो परफॉरमेंस गारंटी में है उनके ठेकेदारों को 7 दिवस में संधारण कराये जाने के निर्देश दिए जाएगे। अगर ठेकेदार द्वारा सुधार कार्य नहीं कराया जाता है तो विभाग जोनल ठेकेदार अथवा विभागीय अमले से सड़क का संधारण करवा कर संधारण व्यय की राशि परफॉरमेंस गारण्टी राशि से समायोजित करेगा।प्रमुख सचिव श्री सिंह ने बताया कि जो सड़क परफॉरमेंस पीरियड से बाहर की है का संधारण विभागीय मद से कराया जाएगा। सभी मंडल अधीक्षण यंत्रियों को भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने संभाग में दौरा कर सड़कों का आकस्मिक निरीक्षण करें। साथ ही राज्य स्तर से भी मुख्य अभियंता और प्रमुख अभियंता द्वारा कम से कम 10-10 सड़कों का निरीक्षण किया जायेगा।निरीक्षण सप्ताह में प्राप्त जानकारी की राज्य स्तरीय समीक्षा 11 सितम्बर 2023 को की जाएगी।

 शहडोल  राजीव शर्मा ने कहा है कि हमारा चंद्रयान-3 ज्ञान का प्रतीक है और भारत की ताकत है। हमंे बड़े सपने देखने चाहिए हमारे देश में प्रतिभा की कमी नही है आवश्यकता प्रतिभा को तराशने की है। कमिश्नर ने कहा कि हमें ऊंचे सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने प्रयास करने चाहिए। कमिश्नर शहडोल संभाग  शर्मा ने आज ग्राम विचारपुर में फुटबाल क्रंांति से जुड़े बच्चों को सम्बोधित कर रहें थें। उन्होंने कहा कि हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अशानवित रहकर कोशिश करते रहना चाहिएं। उन्होने कहा कि मुसीबत जितनी बड़ी हो हमंे उतना बड़ा हौसला भी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत माता सभी से समान रूप से प्यार करती है, हर संतान को बराबर सुख देती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जवाबदेही के साथ करें, किसान अच्छी खेती करें, शिक्षक अच्छी सेवाएं दे, व्यापारी अच्छा व्यापार करें, वैज्ञानिक अच्छा शोध करें, चिकित्सक सेवा भाव से कार्य करें तो हमें हर कामयाबी मिलेगी। इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने छात्रा-छात्राओं को समझाइश देते हुए बताया कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़े परिश्रम की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि कोई भी विद्यार्थी कम संसाधनों में भी अपना लक्ष्य हासिल कर सकता है, आवश्यकता इस बात है कि उसमें लक्ष्य को हासिल करने का जज्बा हो। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर फुटबाल खिलाड़ियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को फुटबाल भी भेंट की।

विधायक बाँधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि शिक्षा विकास के द्वार खोलती है । शिक्षा मानव को हर जगह सम्मान दिलाती है। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अभी रुकना नही है, अभी मंजिल बाकी है । मंजिल को पाने के लिए निरंतर बढ़ते रहे । सरकार आपके साथ है । सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नई योजनाएं बना रही है। बच्चे आगें पढ़े एवं आगे बढ़े इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभावान बच्चो को लैपटाप की सुविधा प्रदाय की जा रही है। बच्चे सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का लाभ लेकर गांव, तहसील, जिला , प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने कहा कि बच्चों ने मन, लगन एवं पूरी ईमानदारी के साथ पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है । यह उमारिया जिले के लिए गौरव की बात है  । शिक्षा से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, इस दिशा में सरकार ने योजना बनाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles