
भोपाल : सोमवार, सितम्बर 4, 2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री रामराजा लोक का भूमि-पूजन किया और निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। भगवान श्री राम की नगरी ओरछा में 81 करोड़ की लागत से श्री रामराजा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र मिलाकर श्री राम राजा लोक का भव्य निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि निवाड़ी जिले में ओरछा का प्रमुख केन्द्र श्री रामराजा मंदिर है। इसका निर्माण तत्कालीन बुन्देला शासकों ने किया था। ओरछा को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।ओरछा का केन्द्र बिन्दु श्रीराम राजा मंदिर है। जहाँ बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों का आगमन होता है। श्री रामराजा मंदिर परिसर लगभग 2.86 एकड़ में स्थित है। मंदिर के आसपास लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में श्री रामराजा लोक विकसित किया जायेगा। प्रवेश द्वार पर भव्य दरबार गलियारे से होगा।
शहडोल : सोमवार, सितम्बर 4, 2023,
आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र की उपस्थित में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि सभी बीआरसी असाक्षरों की सूची जिला प्रौढ़ अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि असाक्षर व्यक्तियों का साक्षर बनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं का भी सहयोग ले जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों का साक्षर बनाया जा सकें। बैठक में जिला प्रौढ़ अधिकारी श्रीमती सवित्री सोनी ने बताया गया कि उन्होंने बताया कि वर्ष में नवसाक्षरों की दो बार मूल्यांकन परीक्षा होती है। जिसमें कक्षा 3 तक की दक्षता का अक्षर ज्ञान कराया जाता है। 24 सितम्बर 2023 को नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 8 सितम्बर को साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्याय 21 के प्रावधानों के अनुसार एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश की शत प्रतिशत साक्षर करने हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर की भावना से वर्ष 2022 से 2027 तक के लिए संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्ति जो कि किसी किसी कारण से शिक्षा से वंचित रह गये है। उन्हें सामाजिक चेतना केन्द्र जो कि प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में बनाये गये है। अक्षर साथी के द्वारा नवसाक्षरों की सुविधानुसार समय में पढ़ाया जाता है। भारत सरकार के निर्देशानुसार नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत असाक्षर व्यक्ति के चिन्हांकन पठन पाठन मूल्यांकन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रदेश के छात्र, छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वयं सेवकों से सहयोग लिया जा रहा है।
चरण पादुका , पानी की बाटल, साड़ी का वितरण
उमरिया 4 सितंबर –
मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना वर्ष 2023 जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित उमरिया के वन परिक्षेत्र मंडल करकेली समिति के ग्राम पंचायत करकेली में महिला एवं पुरुष को चरण पादुका योजना के तहत विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह द्वारा पानी की बाटल, साड़ी का वितरण किया गया । इस अवसर पर एस डी ओ कुलदीप त्रिपाठी, वन परिक्षेत्र अधिकारी ,सिद्धार्थ सिंह, , इंद्रपाल सिंह, राजेश पवार,शैलेंद्र सिंह गहरवार,बुध्यसेन सिंह, भैया बहादुर सिंह,विनय उर्मलिया,प्रदीप नापित, राजेश सिंह साथ ही,नत्थू सिंह, सीता सरण बैगा, ग्राम पंचायत करकेली सरपंच संगीता सिंह, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

