
भोपाल : सोमवार, सितम्बर 11, 2023सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वान को कार्य दिवस की बजाय मासिक वेतन दिया जाएगा और वह 50 हजार रुपए तक होगा। तकनीकी शिक्षा के अतिथि विद्वान इसमें शामिल होंगे। अतिथि विद्वानों को शासकीय सेवकों के समान अवकाश की सुविधा मिलेगी। अतिथि प्रवक्ताओं का मानदेय भी 20 हजार रुपये किया जाएगा
अतिथि विद्वान व्याख्याताओं के लिए पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाएंगे। अभी अतिथि विद्वानों को प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। इसको बढ़ाकर अधिकतम 10 प्रतिशत तक अंक दिए जाएं। श्री चौहान ने कहा कि अब कोई भी अतिथि विद्वान, व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है उसको बाहर नहीं किया जाएगा। आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक और व्याख्याता भी पात्र होंगे।निरंतर पढ़ाने का कार्य कर रहे किसी अतिथि विद्वान और व्याख्याता को बाहर नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि विद्वान और अतिथि व्याख्याता हमारे परिवार के अभिन्न अंग हैं। राज्य शासन अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं को विभिन्न सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, सामान्य वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे और मध्यप्रदेश ग्रामीण/ शहरी असंगठित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मासिक पत्रिका “बेयर ट्रुथ” के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल ने कहा कि भोपाल निवासी डॉ. माथुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ दीं हैं। अंग्रेजी साप्ताहिक “ब्लिट्ज़” के ब्यूरो प्रमुख और राष्ट्रीय संवाददाता के रूप में पत्रकारिता में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
गुरूवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी जिला जेल अनूपपुर में मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की झांकियों का अद्भुत नजारा भी यहां देखने का मिला।

