
इंफाल, 27 सितंबर (भाषा) इंफाल घाटी के अंतर्गत आने वाले 19 पुलिस स्टेशनों और पड़ोसी असम के साथ सीमा साझा करने वाले क्षेत्र को छोड़कर, मणिपुर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या एएफएसपीए को बुधवार को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया।एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद राज्य सरकार की राय है कि जमीनी स्तर पर विस्तृत मूल्यांकन करना समीचीन नहीं है क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त हैं।”अब, इसलिए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए… मणिपुर के राज्यपाल इसके द्वारा 19 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर राज्य को घोषित करते हैं… 1 अक्टूबर, 2023 से छह महीने की अवधि के लिए अशांत क्षेत्र, “अधिसूचना मेंArmed Forces (Special Powers) Act or AFSPA कहा गया है।
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने अडाणी समूह से संबंधित मामले में एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) इस मामले में अनिच्छा से जांच कर रहा है।.पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अडाणी समूह से संबंधित मामले की सच्चाई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही सामने आ सकती है।
बोडेली (गुजरात), 27 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके नाम पर कोई घर नहीं है, लेकिन उनकी सरकार ने देश की लाखों बेटियों को घर का मालिक बना दिया।.दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गुजरात पहुंचे मोदी राज्य के आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के बोडेली में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं सहित 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।.

