आखिर किसके इशारे पर जबलपुर डीआरएम ने शहडोल क्षेत्र की यात्री गाड़ियां रोकी…?/मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन…

Share

शहडोल। आदिवासी विशेष क्षेत्र से गुजरने वाले सभी यात्री ट्रेनों का नियंत्रणकर्ता बिलासपुर की बजाय जबलपुर के डीआरएम कर रहे हैं जिस पर हो रही असुविधाओं को संज्ञान में लाने पर बिलासपुर के डी॰आर॰एम ने आस्वस्त किया व कहा  कि यह ट्रेने जबलपुर जोन से रूकवाई गई हैं हम तत्काल  जबलपुर से बात करते हैं कि ट्रेनें रोकना गलत है।

 शहडोल जिला पंचायत सदस्य अंजू गौतम रैदास और भारतीय किसान यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की संयुक्त  मांग पत्र पर चर्चा करते हुए  डी॰आर॰एम ने कहा, मैं आपकी मांग से पूरी तरीके से सहमत हूं सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए उन्हें अवगत करा रहा हूं जबलपुर अंबिकापुर ट्रेन तथा बिलासपुर इंदौर ट्रेन रद्द नहीं किया जाए क्योंकि यह आपकी मांगे न्यायोचित तथा जनहित में है।

इससे यह साबित होता है की तरह षड्यंत्रपूर्ण तरीके से प्राकृतिक संसाधन को ज्यादा से ज्यादा निकालने के लालच में पूंजी पतियों के दबाव में शहडोल की यात्री गाड़ियां रोक गई है ऐसी स्थिति में शहडोल क्षेत्र  के विधायको और सांसद अगर चुप है तो क्या वह पूंजी पतियों के दबाव में यात्रियों की सुविधाओं का बलिदान कर रहे हैं..? अथवा इस शोषणकारी व्यवस्था में उनकी सहमति है… आखिर रेलवे लाइन की यात्रियों को एक शोषणकारी व्यवस्था का शिकार क्यों बनाया जा रहा है..?

ग्राम सभा का आयोजन 2 अक्टूबर को

शहडोल – मुख्य कार्यपालन अधिकारी  ने जानकारी दी है कि 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।  आयोजित होने वाली ग्राम सभा के संबंध में विभिन्न एजेण्डा, बिन्दुओं के साथ स्थानीय कार्य सूची को शामिल करते हुए ग्राम सभा आयोजित की जायेगी। ग्राम सभा के आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित गामों में सहज दृश्य स्थानों पर चस्पा किये जाए। ग्राम सभा आयोजन के संबंध में ग्रामों में डोडी पिटवाकर मुनादी करायी जाए।

भोपालMP Metro Rail Recruitment 2021: Apply for Various Posts till 05th December  2021 - Metro Rail News मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के बड़े नगरों में मेट्रो ट्रेन सुविधा नागरिकों के लिए सुगम यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कई शिफ्टों में निरंतर हुए कार्य की पूर्णता हुई है। इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुभ घड़ी आ गई है। प्रदेश के सबसे बड़े नगर इंदौर में 30 सितम्बर को मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।इंदौर में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ही क्षेत्रीय सांसद श्री शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि ट्रायल रन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इंदौर में ट्रायल 6 किलोमीटर का रहेगा। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की होगी। इसकी कुल यात्री क्षमता 900 रहेगी। भविष्य में इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन संचालित होंगी जो लगभग सात लाख यात्रियों को सफर करवाएंगी।

भोपाल में ट्रायल रन 3 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की। कॉर्पोरेशन के एमडी श्री मनीष सिंह ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के लिए विश्व स्तरीय उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एडवांस क्वालिटी के कोच निर्मित किए गये हैं। राजधानी में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन के पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए गए हैं। भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर तक ट्रायल रन के लिए तैयारी की जा रही है। भोपाल में ट्रायल रन के कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन सुविधा प्रारंभ करने के कार्य में संलग्न स्टाफ के सदस्य सराहना के पात्र हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles