
रीवा : गुरूवार, अक्टूबर 5, 2023,
जनसम्पर्क मंत्री तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने चिरहुला कालोनी में कोल भवन का शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने की। इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कोल भवन के निर्माण से कोल समाज की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री जी ने सतना में आदिवासी सम्मेलन में कोल भवन के निर्माण तथा त्योंथर के कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप कोल भवन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी लागत 93 लाख 50 हजार रुपए है। इसका निर्माण 9 माह में पूरा होगा। कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है। हाल ही में घाट निर्माण के लिए भी राशि मंजूर कर दी गई है। कोलगढ़ी कोलों की अप्रतिम विरासत है। इसका जीर्णोद्धार होने के बाद कोल समाज के लोग अपनी नई पीढ़ी को कोलों के वैभव और विरासत से परिचित करा सकेंगे। कोलगढ़ी उनके लिए गौरव और आत्मविश्वास का केन्द्र बनेगा। मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कोल समाज के लोग बहुत सहज और सरल हैं।
शहडोल 6 अक्टूबर 2023 -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला शहडोल के द्वारा सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के पालन में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्रतिदिन आयोग को भेजे जाने हेतु परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण शहडोल को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाता है। नोडल अधिकारी अपने सहयोग तथा लिपिकीय कार्य हेतु अपने स्तर से कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग लेकर सौपा गया उक्त कार्य संपन्न करेगें।

SABHAR AMARUJALA

