
– शहडोल।
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस नेता के व्यवहारी में आमसभा यथावत जाहिर रहेगी राहुल गांधी 10 तारीख को करीब 12:00 बजे बिहार विधानसभा में अपना पहला चुनावी भाषण देंगे इस आशा की जानकारी
शहडोल -भारतीय जनता पार्टी की आज जारी सूची में शहडोल संभाग के प्रत्याशियों की भी घोषणा की गई है। जिसमें दोनों मंत्री यानी विशाहू लाल और मीना सिंह यथा स्थिति उम्मीदवार रहेंगे जबकि शहडोल मुख्यालय में जय सिंह मरावी और मनीषा सिंह के विधानसभा क्षेत्र अलट-पलट दिए गए हैं, यानी जयसिंह को जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से हटाकर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में और मनीषा सिंह को जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से हटाकर महिला चेहरे के रूप में जैसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया गया है । भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल को टिकट दिया गया है, निर्वाचन आयोग की तरफ से आज मतदान की तारीखों का ऐलान किया गया जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी जिसमें मऊगंज विधानसभा सीट से प्रदीप पटेल को टिकट दिया गया है, यह वह विधानसभा सीट थी जहां टिकट को लेकर असमंजस बना हुआ था पर अंतत मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल को टिकट दिया गया है।
शिवराज मंत्रिमंडल के इन मंत्रियों को टिकटशिवराज सिंह चौहाननरोत्तम मिश्रा,गोपाल भार्गव,तुलसी सिलावट,कुंवर विजय शाह,जगदीश देवड़ा,बिसाहूलाल सिंह,राजेन्द्र शुक्ला,भूपेन्द्र सिंह,मीना सिंह मांडवे,कमल पटेल,गोविंद सिंह राजपूत,बृजेन्द्र प्रताप सिंह,विश्वास सारंग,प्रभुराम चौधरी,प्रद्युम्न सिंह तोमर,प्रेम सिंह पटेल,ओम प्रकाश सखलेचा,अरविंद भदौरिया,मोहन यादव,हरदीप सिंह डंग,राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव,,भारत सिंह कुशवाह,राम किशोर (नानो) कावरे,राहुल सिंह लोधी|इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे। भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।( sabhar amarujala)
मध्य प्रदेश का चुनावी कार्यक्रम
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
-
- मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
- चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी।
- नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी।
- नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी।
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी।
- विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।
शहडोल 09 अक्टूबर 2023-
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर निर्वाचन कार्यक्रम और जिले में की गई चुनाव तैयारी की जानकारी दी।




