कांग्रेस ने जाति जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने की पैरवी की

Share

नयी दिल्ली, 9अक्ट्रबर (भाषा) कांग्रेस ने जाति जनगणना कराने और आरक्षण की अधिकतम सीमा बढ़ाने की पैरवी कीकांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों और अगले साल के लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को सामाजिक न्याय की चुनावी राह पर मजबूती के साथ चलने का फैसला किया। उसने देश में जाति जनगणना कराने तथा अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षण की अधितम 50 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाने की पैरवी की भी की।.पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद वह केंद्र की सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराई जाएगी, ओबीसी महिलाओं की भागीदारी के साथ महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा तथा ओबीसी, एससी एवं एसटी के लिए आरक्षण की अधिकतम सीमा को कानून के माध्यम से खत्म किया जाएगा।.

दिल्ली,  अक्टूबर (भाषा) सुब्रमण्यम स्वामी ने आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं मिलने पर उच्च न्यायालय का रुख कियाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दायर आवेदन पर जवाब नहीं मिलने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।.आरटीआई आवेदन में उन्होंने केंद्र सरकार से “भारतीय क्षेत्र पर चीनी अतिक्रमण” का विवरण मांगा था।.

नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर (भाषा) National Crisis Management Committee reviews Sikkim situation, stresses on evacuation of trapped peopleकैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) ने सोमवार को सिक्किम में स्थिति की समीक्षा की, जहां ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) और बादल फटने की घटनाओं के कारण अचानक बाढ़ आ गई है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गौबा ने इस बात पर जोर दिया कि कम से कम समय में लोगों को निकालना सिक्किम सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।सिक्किम के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए और बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में सड़क संपर्क स्थापित हो गया है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles