
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाया है जो लूट और पाखंड की पराकाष्ठा है।.खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का उल्लेख करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ मोदी जी, एक आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी माँ गंगा का महत्त्व बहुत ज़्यादा है। अच्छी बात है कि आप आज उत्तराखंड में हैं, पर आपकी सरकार ने तो पवित्र गंगाजल पर ही 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उन पर कितना बोझ पड़ेगा। ’’.
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और गुजरात सरकार को बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले और 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों की सजा में छूट संबंधी मूल रिकॉर्ड 16 अक्टूबर तक जमा करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया।.न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने बिलकिस बानो के वकील और केंद्र, गुजरात सरकार और जनहित याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने संबंधी याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।.
पिथौरागढ़, 12 अक्टूबर (भाषा)शिवराज के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के परिवार का निवास स्थान मानी जाने वाली आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव—पार्वती मंदिर में पूजा—अर्चना की ।
.अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री सुबह यहां जोलिंगकोंग हैलीपैड पर उतरे जहां से वह दाहिनी ओर करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी कार से तय करते हुए हिमालय की चोटी पर स्थित पार्वती कुंड और शिव मंदिर पहुंचे । .
कटरा/श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), 12 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर में एक ‘स्काईवॉक’ और पुनर्निर्मित पार्वती भवन का उद्घाटन किया।.जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मंदिर गये।

