भारत की धमाकेदार जीत भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया

Share

Sea of Blue: 22 players, 1 lakh Indians, 5 Pakistani scribes and two booming 'cottage industries'

अहमदाबाद  में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है।पाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया। शुभमन लय में नजर आए और यह आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया के नजरिए से अच्छी खबर है। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।(sabhar amarujala)

कोहली नहीं खेल पाए बड़ी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गए। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। श्रेयस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की।

 

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) गेंदबाजों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत ने शनिवार को यहां विश्व कप के अपने हाई-प्रोफाइल मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट पर 171 रन पर रोक दिया।पाकिस्तान के लिए बाबर आजम (50) और मोहम्मद रिजवान (49) मुख्य स्कोरर थे, जो दो विकेट पर 155 से सात विकेट पर 171 रन पर पहुंच गये।मोहम्मद सिराज ने 33वें ओवर में सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और पाकिस्तान के कप्तान बाबर को आउट किया जबकि कुलदीप यादव ने सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद को आउट किया।

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (भाषा) विराट कोहली को शनिवार को उस समय मैदान से बाहर जाना पड़ा जब भारतीय महान बल्लेबाज ने यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मुकाबले से पहले अनजाने में गलत जर्सी पहन ली।गलती का एहसास होने पर, पाकिस्तान पर भारत की कुछ सबसे बड़ी जीतों के सूत्रधार कोहली ने सातवें ओवर में मैदान छोड़ दिया और आठवें ओवर से पहले लौट आए, जिसमें मोहम्मद सिराज ने अब्दुल्ला शफीक का विकेट लिया।

अडाणी समूह के दो हवाई अड्डों के खातों की जांच सिर्फ दिखावा: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने मुंबई में अडाणी एंटरप्राइजेज के दो हवाईअड्डों के खातों की कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा कथित जांच को शनिवार को ‘आंख में धूल झोंकने वाला’ और ‘दिखावा’ करार दिया तथा फिर से यह मांग दोहराई कि अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच करानी चाहिए।.अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमलावर है और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराए जाने की मांग कर रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles