
शहडोल
के कंकाली देवी मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह में मां कंकाली देवी की पूजा अर्चना की। सभा के पहले कन्या पूजन एवं एक महिला के पैर धोकर मुख्यमंत्री ने महिला सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने अंतरा गांव में सभा को संबोधित किया। कहा मरने के बाद भी राख के ढेर से फिर से जिंदा हो जाऊंगा-जनता की सेवा ही मेरे लिए मां की पूजा है। इस मंदिर के पुरातात्विक महत्व बाद एएसआइ ने जांच-पड़ताल कर यहां जमीन में प्राचीन मंदिरों का समूह दबे होने की संभावना जताई है। यह मंदिर शहडोल जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर अंतरा गांव में है। यहां कंकाली माता मंदिर में 18 भुजी चामुंडा माता विराजमान हैं।यहां का नजारा ही देखते बनता है। बैठकी से लेकर नौवीं तक भक्तों का सैलाब मां की आराधना व दर्शन लाभ के लिए उमड़ता है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां चहल पहल बनी रहती है। पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहता है।माता के दर्शन के लिए यहां के स्थानीय भक्त तो आते ही हैं, माती की महिमा इतनी अपरंपार है, कि मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित अंतरा की कंकाली माता मंदिर के आसपास पुरातन मंदिरों का समूह होने की संभावना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने जताई है।विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का चुनावी पहला दौरा था।

