
शहडोल
आज दिनांक 01.11.2023 को Static Surveillance Team (SST) के द्वारा म.प्र.- छ.ग. सीमा पर अंतर्राज्यीय नाका डोला चेकपोस्ट (थाना रामनगर, अनूपपुर) पर SST के प्रभारी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री शिवराम इरपाचे, सउनि. धमेन्द्र महोबिया पुलिस थाना रामनगर एवं सीमा सुरक्षा बल (SSB) के सदस्यों के द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान लगभग 12:15 बजे शहडोल से मनेन्द्रगढ़ जा रही नफीस बस क्र. एम.पी.-18-पी-0432 में एक लावारिस बैग और एक बोरा मिला। बैग में 10-12 किग्रा संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ सुतली, वायर के दो बंडल (लगभग 50 मीटर) को बरामद कर सावधानी पूर्वक रोड के किनारे रखा गया।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह द्वारा यह सूचना में Bomb Detection & Disposal Squad (B.D.D.S.) व F.S.L. वैज्ञानिक अधिकारी को घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया।
संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ का निरीक्षण किया गया। जिसमें 05 पैकेट में 10-12 किग्रा. (सफेद पाउडर एवं डार्क ग्रे पाउडर) विस्फोटक पदार्थ, सुतली एवं विस्फोट में उपयोग किया जाने वाला तार बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया B.D.D.S. व F.S.L. टीम के द्वारा संदिग्ध पदार्थ को विस्फोदक पदार्थ बताया गया है।
इस घटना पर थाना रामनगर में अपराध क्र. 0/2023 धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जप्तशुदा पदार्थों की जॉच उपरांत अन्य कार्यवाही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत की जाएगी। बस के कण्डक्टर मोहम्मद सालान से संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ के संबंध में पूछताछ किया गया तो कण्डक्टर द्वारा बताया गया कि उक्त बैग एवं बोरा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस में रखकर चला गया है जिसकी तलाश जारी है।
घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर, के द्वारा समस्त चेकिंग नाका टीम का हौसला-अफजाई करते हुए बधाई दी गयी व नगद ईनाम देने की घोषणा की गयी।

