
शहडोल 17 नवम्बर 2023– जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज मतदान दिवस पर शाम 6 बजे तक शहडोल जिले में 76.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शहडोल के जैसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में शहडोल नगर वार्ड नंबर 28 के मतदाता सुशील कुमार शर्मा और उनके परिवार के तीन दो सदस्यों के नाम विलुप्त कर दिए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई है सुशील कुमार शर्मा के अनुसार मतदान क्रमांक वार्ड नंबर 28 में वोट डालने गया तो वहां पर पता चला कि मेरा और मेरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से विलुप्त कर दिया गया है जब मेरे द्वारा शिकायत की गई तो राजेंद्र शर्मा बीएलओ द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा मुझे संपर्क नहीं किया गया था। इसलिए मैंने वोटर लिस्ट से आपका नाम काट दिया आपको जो करना है कर लीजिए अब आपका नाम मध्य प्रदेश में कहीं नहीं जुड़ेगा ।
श्री शर्मा ने कहा की बिना मेरे जानकारी के षड्यंत्र करके मेरा नाम विलुप्त किए जाने पर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाए। क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में मेरी नागरिकता दोषी व्यक्ति ने अपने स्तर पर खत्म कर दी है और मैं भारत का नागरिक नहीं रह गया। जिससे मैं बेहद आहत हूं। यह कि मेरे द्वारा पिछले वर्ष ही नगर पालिका चुनाव क्षेत्र में मताधिकार का उपयोग पूरे परिवार सहित इसी मतदान क्रमांक में किया गया था।
अनुरोध है उचित कार्रवाई की जाए।

