
रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ
हैदराबाद, 7 दिसंबर (भाषा)कांग्रेस विधायक दल के नेता ए. रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।.राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।.कांग्रेस के रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
. ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री रेवंत रेड्डी गारू को बधाई। मैं राज्य की प्रगति और इसके नागरिकों के कल्याण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।’’.मल्लू बी. विक्रमार्क ने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में एन. उत्तम कुमार रेड्डी, सी. दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं।.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।.
आइजोल,
जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन के सूत्रों ने यह जानकारी दी।.लालदुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।वर्तमान के विधानसभा चुनाव में सबसे अंतिम में मतगणना मेंमेघालयसेपरिणाम आए थे
मुंबई, (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रहने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.36 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।.बाजार सूत्रों ने बताया कि कच्चे तेल कीमतों में नरमी के कारण रुपये को मिलने वाले समर्थन के असर को आयातकों की डॉलर मांग ने बेअसर कर दिया जिसकी वजह से स्थानीय मुद्रा में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ।.
संदीप को सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांगजन आयुक्त को राष्ट्रपति अवार्ड
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय अवार्ड सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांगता आयुक्त अवार्ड से मध्य प्रदेश के आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक को विज्ञान भवन में सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय डॉ वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक, रामदास आठवले, के नारायण स्वामी सचिव श्जेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव किशोर सुरवाड़े उपस्थित थे। प्रदेश में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजनो के लिये शिक्षण, पुनर्वास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल, बाधा रहित वातावरण के साथ ही यूडीआईडी कार्ड बनाने में देश में सबसे बेहतर कार्य किया गया है। श्री रजक द्वारा निरंतर जिला स्तर पर चलित न्यायालय, एडवोकेसी बैठकों के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया गया है। प्रदेश में कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संगठनों को साथ में लेकर प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये शिविरों, जनजागरुकता कार्यक्रम किए गए।

