
शहडोल, खबर है कि नागरिक आपूर्ति निगम (नान) शहडोल के प्रभारी महाप्रबंधक ने अभी तक राइस मिलर्स से विहित अनुबंध करने का कोई पत्र नहीं जारी किया है लेकिन इसी बीच नवीन मिलिंग नीति की विसंगतियों को लेकर प्रदेश भर के राइस मिलर्स हड़ताल पर चले गए। और जब पूरे प्रदेश में धान का उठाव शुरू नहीं हुआ तो 13 दिसंबर को खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक ने राइस मिलर्स के प्रतिनिधिमंडल को भोपाल में बुलाया और उनके साथ चर्चा की।तब आश्वासन दिया था, कि जिन राइस मिलर्स के खिलाफ गंभीर अनियमितताएं नहीं हैं उन्हें धान उठाव की अनुमति दी जाएगी।
सूत्र बताते हैं शहडोल में बैठे नान प्रभारी महाप्रबंधक मधुर खुर्द ने जिले की चार राइस मिल तिरुपति एग्रो बुढ़ार, हदीस राइस मिल गोहपारु, जायना राइस मिल गोहपारू और माहिरा राइस मिल सिंहपुर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। नान के महाप्रबंधक का जैसे ही यह पत्र सामने आया यहां राइस मिलर्स फिर लामबद्ध हो गए। मिलर्स का कहना है, कि जब तक यह मनमाना निर्णय निरस्त नहीं होगा तब तक वे नान के साथ कोई कार्य नहीं करेंगे। पड़ोसी जिले अनूपपुर में अनूपपुर के कई राइस मिलर्स ऐसे हैं जिन पर पूर्व में प्रकरण दर्ज हुआ था। लेकिन अनूपपुर में ऐसे किसी भी मिलर्स को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया, उल्टा उनके साथ धान उठाव का अनुबंध भी कर लिया गया। बताया गया है नान के महाप्रबंधक श्री खुर्द अनूपपुर और शहडोल दोनों जिलों का प्रभार है

