
कक्षा 6वीं की 8447 सीटों के लिए 11 फरवरी को होगी परीक्षा
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 22,जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के विशिष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं की 8447 सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए 8 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 11 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा के लिए 29 जनवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन प्रदेश में संचालित 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 6वीं कक्षा में 1795 बालकों एवं 1820 बालिकाओं सहित कुल 3615 सीटें हैं। वहीं, प्रदेश के 81 कन्या शिक्षा परिसरों में कुल 4552 बालिकाओं और 8 आदर्श आवासीय विद्यालयों में कुल 280 सीटें उपलब्ध हैं। मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता पाने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध प्रवेश के लिये पात्र होंगे। विभागीय वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु विशिष्ट पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया), विमुक्त जनजातियां और घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय के विद्यार्थियों के लिये सीटें आरक्षित की गईं हैं। साथ ही वे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद/उग्रवाद या कोविड आदि के कारण खो दिया है, उनके लिए भी सीटें आरक्षित रखी गई हैं। विधवा महिला की संतान, दिव्यांग माता-पिता की संतान, अनाथ या भूमिदाता वर्ग (जिन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि दान की हो) के विद्यार्थियों के लिए भी सीटें आरक्षित की गईं हैं।
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव ने बताया है किम.प्र. मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं राज्य शिक्षा केन्द्र से डाईस कोड प्राप्त मदरसों की वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व वर्ष की भांति राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं समय सारणी अनुसार आयोजित होंगी। इसकी सूचना प्रदेश के समस्त मदरसों को बोर्ड द्वारा दी जा चुकी है।मदरसा बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्माण राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए गए ब्लूप्रिंट अनुसार मदरसा स्तर पर कराकर अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन उपरांत हर कक्षा के प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्रों की एक-एक प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में अनिवार्यतः जमा कराई जाए। समस्त मदरसे अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मदरसा प्रभारी एवं बी.आर.सी. कार्यालय के सतत् संपर्क में रह कर अर्द्धवार्षि

