मंत्रिमंडल में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र) और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की

Share

  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

मंत्री के रूप में  कुंवर विजय शाह,  कैलाश विजयवर्गीय,  प्रह्लाद सिंह पटेल,    राकेश सिंह,  करण सिंह वर्मा,  उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके,  तुलसीराम सिलावट,  एदल सिंह कंषाना, सुश्री निर्मला भूरिया,  गोविन्द सिंह राजपूत,  विश्वास सारंग,  नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर,  राकेश शुक्ला,  चैतन्य काश्यप “भैया जी” और  इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।

      राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर,  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी,   दिलीप जायसवाल,  गौतम टेटवाल,  लखन पटैल और   नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली।

      राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में  नरेद्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी,  अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है।

      राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। 

  जब हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लिए पैकेज का एलान किया गया तो इंदौर में उत्सव का माहौल हो गया । इस निर्णय ने हमारे श्रमिक भाई-बहनों में त्योहारों का उल्लास और बढ़ा दिया है। आज सांकेतिक तौर पर दो सौ चौबीस करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है। आने वाले दिनों में ये राशि श्रमिक भाई-बहनों तक पहुंचेगी।  कई चुनौतियों का सामना किया है। लेकिन अब सुनहरे भविष्य की सुबह है। इंदौर के लोग 25 दिसंबर की तारीख को श्रमिकों को न्याय मिलने के दिन के तौर पर याद रखेंगे।प्रधानमंत्री ने कहा  कि मेरे लिए देश में 4 जातियां सबसे बड़ी हैं।  चार जातियां हैं-  गरीब,  युवा,  महिलाएं, और  किसान  मध्य प्रदेश की सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles