
नयी दिल्ली:
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर ईवीएम से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीत सकती है।पित्रोदा ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि चुनाव भारत के भाग्य का फैसला करेंगे।देश जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या राम मंदिर ही असली मुद्दा है? उन्होंने कहा कि राम मंदिर से बड़ा शिक्षा, रोज़गार, अर्थव्यवस्था, महंगाई, स्वास्थ्य का मुद्दा है|
गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी शामिल नहीं करने पर मान ने केंद्र पर साधा निशाना
चंडीगढ़,
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान ने गणतंत्र दिवस परेड मेंराज्य की झांकी शामिल नहीं किएजाने को लेकर निशाना साधा और इसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ शब्द हटाने की ओर उठाया गया कदम बता दिया।
मान ने बुधवार यहां कहा,यदि इन लोगों का बस चले तो राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ शब्द को भी हटा दें। पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया है। मान नेआरोप लगाया, केंद्र ने पंजाब के साथ भेदभाव किया। मान ने कहा, ‘हमने चयन केलिए पंजाब से तीन झांकियों काप्रस्ताव रखा, जिसके लिए प्रारूपभी उन्हें सुझाए गए थे औरसर्वोपरि हमारे अधिकारियों नेकेंद्र के साथ बैठकें भी को।”