हर्री में विकसित भारत संकल्प यात्रा में राज्यपाल  मंगूभाई ने कहा, 2047 तक भारत को मजबूत बनाना

Share

                                                                 

 उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में श्री राम मंदिर कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पवित्र नदियों के जल के कलश को शिरोधार्य कर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि सदियों बाद भगवान, राम जन्मभूमि मंदिर पर विराजमान होंगे। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शहडोल 29 दिसम्बर 2023-

राज्यपाल  मंगूभाई पटेल ने कहा हैकि मध्यप्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उददेश्य शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचाना है और उनके जीवन में खुशहाली लाना है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रचार माध्यमों से शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर-दराज वंचित लोगों तक पहुंच रही है और योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली और समद्वि लाने के प्रयास किये जा रहं है।    उक्त विचार आज माननीय राज्यपाल ने शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्रामपंचायत हर्री में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्राके दौरान व्यक्त किये।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत,  प्रधानमंत्री उज्ज्वला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, स्वसहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है इसका उदेश्य योजनाओं का लाभ वंचित एवं दूरस्थ ग्रामों तक के लोगो को मिल सकेे। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश के साथ-साथ मजबूत भी बनाना हम सभी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मोदी की गांरटी वाली गांड़िया भी चलाई जा रही है।इस अवसर पर विधायक जैतपुर  जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी  शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग छोटेलाल सिंह,एडीजी  डी.सी. सागर, डीआईजी सविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  राजेश जैन, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थें।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles