
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का बृहस्पतिवार को नाम बदलकर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश सहित 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लक्षद्वीप दौरे पर पहुंचे। उन्होंने लक्षद्वीप की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। पीएम मोदी ने स्नॉर्कलिंग का भी अनुभव किया।अपने लक्षद्वीप दौरे के दौरान पीएम मोदी ने स्नॉर्कलिंग करते दिखे। उन्होंने पोस्ट कर कहा, ‘मैंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। यह बहुत ही आनंदमय अनुभव था।’

