मोदी की गारंटी ही विकसित भारत संकल्प यात्रा है-मंगुभाई

Share

  राज्यपाल  मंगुभाई  ने आज इंदौर जिले के ग्राम मंगलिया में कहा है कि आज हमारा देश इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां से वह अपने सामर्थ्य से आश्वस्त होकर भविष्य की ओर तेजी से छलांग लगाने को तैयार है| उन्होंने कहा की देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री  मोदी जी की गारंटी ही विकसित भारत संकल्प यात्रा है| हर परिवार को विकसित करने की गारंटी को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास “विकसित भारत संकल्प यात्रा” है| उन्होंने प्रबुद्धजन का आह्वान किया है कि वे यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे|मोदी जी की योजनाओं ने गरीब परिवारों का भाग्य खोल दिया है। श्री पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों का आवाहन किया कि प्रगति के लिए शिक्षा का होना भी अनिवार्य है| यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परिवार के प्रत्येक सदस्य को शिक्षा प्राप्त हो|

भोपाल क्राइम ब्रांच ने इंदौर के राजेन्द्र नगर के निवासी नवीन सिंह राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन राठौर सत्ताधारी दल के प्रभावी लोगों के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल कर लोगों से गैर कानूनी काम के नाम पर ठगी किया करता था।हाईस्कूल पास नवीन राठौर बेरोजगारों और नौकरीपेशा लोगों को भी आसानी से अपना शिकार बना लेता था। नवीन सत्ताधारी दल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वयं का करीबी बताकर स्थानांतरण कराने, नियुक्ति दिलवाने, शासकीय विभागों में टेंडर दिलवाने, विवादित जमीनों पर कब्जा दिलाने और कब्जा हटाने के नाम पर ठगी करने का आदी है।क्राइम ब्रांच भोपाल ने सत्ताधारी दल के पदाधिकारी द्वारा दी गई सूचना पर नवीन के विरूद्ध धारा 417, 420 और 500 में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। 

रीवा     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  रीवा जिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उक्त उद्गार रीवा में आयोजित जनसभा में व्यक्त किये। इस दौरान उन्होंने 337.90 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कियाडॉ. यादव ने कहा कि रीवा में संचालित कृषि उपज मंडी को सर्वश्रेष्ठ मंडी बनाया जायेगा तथा संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना में राशि की कोई कमी नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यों के विकेन्द्रीकरण के उद्देश्य से भोपाल के वल्लभ भवन से बाहर निकलकर संभाग, जिला एवं मोहल्लों व गली-गली में विकास के आयाम के अनुसार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हुआ जा सके तथा आगे की कार्ययोजना बन सके।डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खनिज क्षेत्र से जुड़े जिलों में सब्सिडी देकर खनिज आधारित उद्योगों को आगे बढ़ाया जायेगासांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि रीवा जिले में अभी 3 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। अन्य स्वीकृत परियोजनाओं के पूरा होने पर 9 लाख एकड़ क्षेत्र सिंचित होने लगेगाइससे पूर्व कन्या पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सुपाड़ी से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सिंह गहरवार, सिद्धार्थ तिवारी, रीति पाठक, श्रीकांत चतुर्वेदी, विश्वामित्र पाठक, राजेंद्र मेश्राम, रामनिवास शाह, कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीवा श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, महापौर सतना योगेश ताम्रकार, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles