कानून व्यवस्था की शहडोल संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक,कॉलेज की घोषणा

Share

शहडोल 13 जनवरी 2024- विशेष रूप से शहडोल संभाग को मुख्यमंत्री के गोद में रखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगभग पूरी तरह से लापता दिखाई दिए..जैसा की खुद शिवराज सिंह ने कहा कि पद से हट जाने के बाद पोस्टर में उनकी फोटो ऐसे गायब हो जाती है जैसे गधे के सिर से सींग, तो उनकी कही बात शहडोल में भी चरितार्थ होती देखी गई . मुख्यमंत्री के रूप में डॉ मोहन यादव का यह पहला दौरा संपन्न हुआ.. जिसमें उन्होंने शहडोल मेंएक अलग से कॉलेज की घोषणा की है..इसके पहले भी शिवराज सिंह ने इसी प्रकार की घोषणा की थी…उम्मीद करना चाहिए कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के रहते हुए विधायक मनीषा सिंह की मांग पर की गई घोषणा पर जल्द क्रियान्वन हो जाएगा..

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम विराट नगरी शहडोल आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संभागीय मुख्यालय के अम्बेडकर चौक से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तक जन आभार यात्रा आयोजित  जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मेाहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे जेलों का सतत निरीक्षण करें और जेलों मेें अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जेलों में बंद बंदियों के पुर्नवास की व्यवस्था कराएं तथा आवश्क होने पर उन्हें विधिक सहायता भी मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि लगातार अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज संभागीय मुख्यालय शहडोल में कानून व्यवस्था की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देशित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर विभागों का औचक निरीक्षण करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाएं।

उन्होने निर्देशित करते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी को अनावश्यक परेशान न करें बल्कि अधिकारियेां और कर्मचारियों को सकारात्मक और परिणाम मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य दूर-दराज के क्षेत्रों में लघु अपराधों को रोकने के प्रयास किए जाएं तथा लोगों के मन से पुलिस का डर निकालने का प्रयास किया जाए। उन्होनें कहा कि आम लोगो ंके मन से पुलिस का डर निकलना चाहिए, इस दिशा में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सकारात्मक प्रयाश करें। युवाओं से मिलकर युवाओं को सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें। उन्होनें कहा कि शहडोल संभाग में इसकी बहुत जरूरत है। बैठक में खुले में अवैध रूप से मास के विक्रय पर प्रतिबंध के प्रयासों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिकाएं मास बेचने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कराएं तथा मास बेचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि डीजे वालों का रोजगार प्रभावित न हो इसके भी प्रयास किये जाएं। बैठक में एडीजीपी डी सी सागर ने शहडोल संभाग में अच्छी कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी जिसकी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सराहना की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  विजय शाह, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री  दिलीप जायसवाल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक  जयसिंह मरावी, सुश्री मीना सिंह, मनीषा सिंह,  शिव नारायण सिंह श्री शरद कोल, अपर मुख्य सचिव  अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  राघवेन्द्र सिंह, कमिश्नर  गोपालचंद्र डाड, वन संरक्षक शहडोल  लखन सिह उईके, डीआईजी सुश्री सविता सोहने, कलेक्टर  श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया  बुद्धेश कुमार वैद्य, कलेक्टर अनूपपुर  आशीष कुमार वशिष्ट, पुलिस अधीक्षक  कुमार प्रतीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थें।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles