
शायर मुनव्वर राणा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे शायर श्री मुनव्वर राणा ने उर्दू साहित्य और शायरी में अपना समृद्ध योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा:” मुनव्वर राणा जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने उर्दू साहित्य और काव्य में समृद्ध योगदान दिया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री-जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी की।PIB
मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहता हूं: राहुल गांधी
सेनापति (मणिपुर): 15 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है और राज्य को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहती है।जैसे ही यात्रा सेकमई पहुंची वहां के स्थानीय लोगों ने जोरशोर यात्रा और राहुल गांधी का स्वागत किया. यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल गांधी ने कहा, ’29 जून को मैं मणिपुर आया था और उस दौरे में जो मैंने देखा, जो सुना… मैंने पहले कभी नहीं देखा थाकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी.
भोपाल :
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन विमानतल के कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

