
रांची: 30 जनवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद पैदा हुई राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर मंगलवार को रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ दस्तावेज जब्त किए हैं।उप संभागीय मजिस्ट्रेट (रांची) उत्कर्ष कुमार ने कहा, ‘‘हमने मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और डोरंडा स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में पूर्वाह्न 10 बजे से रात 10 बजे तक (अपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत) निषेधाज्ञा लागू कर दी है।’’इस बीच, एक सूत्र ने बताया कि सोरेन दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए रांची आ रहे हैं और वह यहां अपने आवास पर होने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायकों की बैठक में मौजूद रहेंगे।सोरेन 27 जनवरी की रात को राष्ट्रीय राजधानी रवाना हुए थे और राज्य में उनके पहले से निर्धारित सरकारी कार्यक्रम बिना किसी स्पष्टीकरण के रद्द कर दिए गए थे।
पूर्णिया: 30 जनवरी (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि बिहार में विपक्षी दलों का महागठबंधन जदयू अध्यक्ष के बिना राज्य में समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा।उन्होंने कहा, ‘‘ (हमें) नीतीश जी की कोई ज़रूरत नहीं है…
Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।:”मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन महान शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने भारत वर्ष के लिए बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करता है।”

