पारदर्शी कट्टर राजनीति के तहत कमलनाथ ने थामा कमल का साथ…? ( त्रिलोकीनाथ )

Share

       दिल्ली में केजरीवाल ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा था कि वह कट्टर ईमानदार हैं, जिनके घर में ईडी सीबीआई आदि के छापे पड़ रहे हैं.. और जो अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में डर से शामिल हो रहे हैं वे सब चोर हैं…

 ———————( त्रिलोकीनाथ )——————-

. इसी बातों के दौरान यह खबर ने मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को दो फाड़ करने में आमादा हो गई है के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्षों पुराने सत्ता के नजदीक रहने वाले कांग्रेसी-उद्योगपति कमलनाथ अब जीवन के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी के कमल का साथ देने का मन बना लिया है.. यह अंदर की बात है की कमल, कमलनाथ को क्यों पसंद आ गया..? वह खबर जब आएगी सामने तब देखा जाएगा लेकिन यह सच है की कांग्रेस पार्टी के कमलनाथ ने आधुनिक राजनीति के तालाब में फल-फूल रहे कमल में अपना भविष्य और अपने लड़के का सपना का भविष्य देखने पर मजबूर हो गए हैं…अन्यथा कोई यूं ही बेवफा नहीं हो जाता, कमलनाथ उस राह पर चल पड़े हैं जिस राह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया इन्हीं कमलनाथ के मुख्यमंत्री वाली कांग्रेस की सत्ता को बगावत करके भाजपा में अपना भविष्य देखा था..

तो आगे आगे देखते चलिए की इलेक्ट्रोल बांड के प्रतिबंध होने की खबर के बाद कौन-कौन से धमाकेदार की खबर भारतीय राजनीति में इलेक्ट्रोल बांड के खबर की डैमेज कंट्रोल के लिए सामने आती है कोई बड़ी बात नहीं है कि मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र की राजनीति के मद्देनजर अजीत पवार की तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के बाद क्या फिर से बनाए जा सकते हैं…? अथवा मुआवजा के बाद और उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद का लालच दिया गया है या फिर वह उसे उच्च कोटि के नेता बन चुके हैं जहां लालकृष्ण आडवाणी को पहले मार्गदर्शक मंडल के सिंहासन पर बैठाया जाता है और बाद में उसे भारत रत्न भी दिया जाता है…. देश की राजनीति है, देखते चलिए जल्दी-जल्दी क्या-क्या होने वाला है 

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के भाजपा में जाने की संभावना की चर्चा शनिवार को उस समय तेज हो गई, जब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी, तो वह पहले मीडिया को सूचित करेंगे, और उनके बेटे नकुल नाथ को। सोशल मीडिया पर अपने बायो से कांग्रेस हटा दिया।

हालाँकि, मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने उन अटकलों को खारिज करने के लिए कमल नाथ और पार्टी के बीच दशकों पुराने संबंधों पर जोर दिया कि वह भाजपा में जा सकते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने याद किया कि कैसे पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने नाथ को अपना “तीसरा बेटा” बताया था।नाथ शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और यहां पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने उनसे उत्साहित नहीं होने को कहा।

फिलहाल खबर इतनी ही है.


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles