
राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।
भोपाल। 20 फरवरी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के सभी पांचो प्रत्याशी आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी के द्वारा जीत दी गई जानकारी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर और श्रीमती माया नारोलिया तथा कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह आज दोपहर निर्गुण निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं ।230 सदस्य की विधानसभा में भाजपा के 163 कांग्रेस के 66 विधायक हैं एक अन्य विधायक कमलेश डोडियार सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के बैनर दलित चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश से भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डॉक्टर एल मुर्गन का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल भी अपना कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा कर लेंगे।
भोपाल : मंगलवार, फरवरी 20, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां राज्य शासन की प्राथमिकता है। पर्यावरण की रक्षा से संबंधित विशेषज्ञों के प्राप्त सुझावों पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। नगरी और ग्रामीण निकायों द्वारा हरीतिमा के विकास के लिए स्थान सुरक्षित किए जाएंगे। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव रविन्द्र सभागम में पर्यावरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी है। हमारी जीवन शैली पेड़ पौधों और वनों के सम्मान का आव्हान करती है। भारत का यश विश्व में बढ़ रहा है। श्री मोदी ने यह उदाहरण स्थापित किया कि जहां दुनिया के कई देश ताकत के बल पर सत्ता के विस्तार में लगे हैं,
आमंत्रित पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि आज विकसित देश अनेक कष्टों से गुजर रहे हैं। प्रकृति के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए। मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास की तरह प्रकृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा रखा जा रहा है, जो अनुकरणीय है। प्रख्यात गीतकार समीर अंजान ने कहा कि उन्होंने सर्वाधिक गीत लिखने के कीर्तिमान बनाने के बाद अब यह संकल्प लिया है कि पर्यावरण पर केंद्रित गीत भी लिखेंगे। अर्जित आय का दस प्रतिशत हार्ट-फुलनेस जैसी संस्थाओं को देने का संकल्प भी लिया है। प्रख्यात पर्यावरण विद् श्री दाजी ने कहा कि भारतीय जीवन परम्परा में प्रकृति के सम्मान और संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदतें शामिल हैं। इनमें तुलसी या अन्य पौधे को सूर्यास्त के पश्चात न तोड़ने, पीपल और अन्य वृक्षों की पूजा भी शामिल है। जो फल हमें बेहतरीन स्वाद देते हैं, उन पेड़ों मनुष्य कुछ नहीं देता। पर्यावरण सम्मेलन में सनातन परिवार, गायत्री परिवार, माँ आशापुरा दरबार जैसी संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है।उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज ग्लेशियर पिघल रहे हैं। यह विश्व के राष्ट्रों के लिए एक चेतावनी है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं जिससे पर्याप्त प्राण वायु मिलती रहे। 
प मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस सेंटर भोपाल में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु कमलेश डी. पटेल (दाजी) से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने श्री दाजी के सान्निध्य में ध्यान साधना भी की।
आज शहडोल में कुटीर ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल भ्रमण पर रहे।

