
भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 23, 2024,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत गोबरी में हाथी के हमले से युवक की मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुरूप 8 लाख रूपए और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के जीविकोपार्जन हेतु शासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को घटना में घायल अन्य दो युवकों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं
भोपाल : महाअभियान में 31 सितम्बर की स्थिति में सीमा-पार लंबित 2 लाख 42 हजार 846 प्रकरणो में से 2 लाख 2 हजार 432 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। यह लक्ष्य का 83 प्रतिशत है, जिसमें नामांतरण के एक लाख 53 हजार 88 प्रकरणों में से एक लाख 37 हजार 947 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में सीहोर-निवाड़ी ने 100 प्रतिशत, झाबुआ-अनूपपुर ने 99 प्रतिशत और शिवपुरी ने 98 प्रतिशत लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया है। बटवारा के 30 हजार 870 प्रकरणों में से 25 हजार 911 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। यह कुल निराकृत प्रकरणों का 84 प्रतिशत है। झाबुआ, सीहोर, रायसेन और निवाड़ी ने 100 प्रतिशत एवं शिवपुरी जिला ने बटवारा के लंबित प्रकरणों में से 99 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया है। सीमांकन के 32 हजार 25 लंबित प्रकरणों में से 25 हजार 321 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। अनूपपुर, अशोकनगर, अलीराजपुर, गुना और छिंदवाड़ा में लंबित बटवारा के 100 प्रतिशत प्रकरणों के निराकरण करने में सफलता प्राप्त की है। अभिलेख दुरूस्ती के 26 हजार 863 लंबित प्रकरणों में से 13 हजार 253 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। विदिशा, सीहोर ने 100 प्रतिशत, छतरपुर ने 91 प्रतिशत, मैहर ने 90, और बुरहानपुर जिला ने 88 प्रतिशत अभिलेख दुरूस्ती के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने में सफलता पाई है।राजस्व महा अभियान के दौरान ढाई लाख से अधिक नवीन प्रकरण भी दर्ज किये गये, इनमें से एक लाख 35 हजार प्रकरणों का निराकरण भी किया जा चुका है। अब तक कुल 3 लाख 35 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

